युगल मुनिराज का 26 जनवरी को होगा भव्य मंगल प्रवेश-
देवली,
परम पूज्य पट गणाचार्य, चर्या शिरोमणि, आचार्य108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक युगल शिष्य श्रमण मुनि 108 श्री अनुपम सागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि 108 श्री यतीन्द्र सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश धार्मिक एवं औद्योगिक नगरी देवली में 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे गोवरमेंट कॉलेज के यहाँ से होगा।
णमोकार मण्डल के सदस्य ओमप्रकाश जैन(टोरडी) ने बताया कि केकड़ी से मुनि संघ का देवली के लिए 24 जनवरी को दोपहर 2बजे मंगल विहार हुआ। मुनि संघ का रात्रि विश्राम ग्राम- बोगला में होगा एवं 25 जनवरी की आहारचर्या प्रातः रामथला ग्राम में होगी तत्पश्चात सामयिक के बाद विहार कर रीको इंडस्ट्रीज में रात्रि विश्राम रहेगा एवं 26 जनवरी2025 को प्रातः 9 बजे देवली के लिए भव्य मंगल प्रवेश होगा।

मुनि श्री पटेल नगर जैन मंदिर, शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,

चन्द्रपभु जैन मंदिर सदर बाजार , महावीर मन्दिर दर्शन करते हुए विवेकानंद कॉलोनी स्तिथ पार्श्वनाथ धर्मशाला पहुंचेंगे



जहां युगल मुनिराज के मंगल प्रवचन एवं आहार चर्या का पड़गाहन होगा!
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
