अंतरमना प्रसन्न सागर महाराज का 20 पंथी कोठी में हुआ पारणा

धर्म

अंतरमना प्रसन्न सागर महाराज का 20 पंथी कोठी में हुआ पारणा
सम्मेदशिखर जी-
सिंह निष्क्रिड़ित उत्कृष्ट व्रत साधना करने वाले एवम विश्व इतिहास कायम करने वाले इस सदी के महान तपस्वी *अंतर्मना आचार्य श्रीप्रसन्नसागरजी महाराज* की *557* दिवसीय व्रत साधना मे 07 दिवस के पश्चात आज हुआ मंगल पारणा तीर्थ राज सम्मेदशिखर जी के पावन भूमि 20पंथी कोठी में सम्पन्न हुई ।

 

 

 

इस पारणा में तीर्थराज में विराजमान लगभग 60 पीछी धारी के साथ सेकड़ो लोग उपस्थित हुवे ।इस पारणा में सभी त्यागी बंधु आहार देने के लिए सेकड़ो की संख्या में उपस्थित थे ।
इस महासाधना में

 

 

आचार्यश्री 108 प्रमुखसागर महाराज ससंघ ,आचार्यश्री 108 गुणभद्रनंदी महाराजजी ससंघ , बालाचार्यश्री 108 निपूर्णनंदीजी महाराज ससंघ
,उपाध्यायश्री 108 विप्रणतसागरजी महाराज ससंघ ,मुनिश्री 108 पुण्यसागर महाराजजी ससंघ,मुनि श्री मोक्षसागर महाराज एवम अन्य साधू साध्वीयो ने अन्तर्मना तपाचार्य प्रसन्नसागर महाराज के दर्शन वन्दन कर उनके तप एवम पारणा की अनुमोदना की।साथ ही इस पारणा की सभी उपस्थित भक्तो ने भी अनुमोदना की। इस अवसर पर विशेष रूप से मनोज जैन हैदराबाद, विवेक गंगवाल कोलकता,आकाश जैन ,मनोज जैन लालगोला,मनोज जैन धूलियांन, बंटी जैन अहमदाबाद ,मनीष सेठी,राज कुमार अजमेरा कोडरमा,नवीन गोधा ,प्रदीप जैन धनबाद आदि बहुत से भक्त शामिल हुवे ।
कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *