*ब्रह्माकुमारी आश्रम में योग तपस्या भट्टी : कई लोगों को हुए दिव्य अनुभव*
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के ब्रह्माकुमारी आश्रम में योग भट्टी का कार्यक्रम रखा गया जिसमें लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। ये तपस्या भट्टी करवाने के लिए विशेष संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से राजयोगी ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश भाई, व ब्रह्माकुमार सन्नी भाई पधारे।

साथ ही संस्था के कोटा संभाग की प्रभारी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी, व ब्रह्माकुमारी गरिमा दीदी भी पधारे। इनके अलावा रामगंजमंडी के CI मनोज सिंह , मंगलम सीमेंट के हेड ऑफिसर बजरंग शर्मा, व स्नेहा पालीवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

ईश्वरीय महावाक्यों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार रामगंजमंडी केंद्र संचालिका ब्रह्मकुमारी शीतल दीदी के द्वारा किया गया ओर दीपप्रज्वलन के साथ भट्टी की शुरू की गई।
जिसमें आत्मप्रकाश भाई ने मन व बुद्धि को स्पष्ट कर समझाया कि बुद्धि चित्र बनाती है और मन सोचने का कार्य करता है साथ ही भाई जी ने इस सहज राजयोग को ओर ही सहज रीति से करने की युक्तियां भी बताई इतना ही नही उन्होंने कहा कि अब अधिक समय नहीं रहा है संसार की हालत हम सभी देख रहे है इसलिए जल्द से जल्द अपनी स्थिति को मजबूत बनाओ।”

⁹इस भट्टी में सभी को कुछ विशेष अनुभूतियां हुई। आदरणीय उर्मिला दीदी ने भी अपने शब्दों से अतिथियों का स्वागत किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।अंत में सभी ने ईश्वरीय प्रसाद प्राप्त किया ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
