परम पूज्य आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज संघ की मॉडर्न टोल कांटे पर मित्तल परिवार ने की मंगल अगवानी
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज का मंगल विहार झालरापाटन नगर की ओर चल रहा है। गुरुवार की संध्या बेला में आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज का संघ का मंगल आगमन नेरावत स्थित संजय मित्तल रामगंजमंडी के मॉडर्नतोल कांटे पर हुआ। जहां पर सभी ने गुरुवर की जय जयकार करते हुए उनकी मंगल आगवानी की एवं उनके चरणों का पद प्रक्षालन मंगल आरती कर उनकी आगवानी की। मांगलिक पलों में श्रीमान संजय मित्तल, वासु मित्तल,चक्रेश जैन, मिथुन मित्तल, टीकम मित्तल, आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष युवादल सचिव राजकुमार पारख, भानु जैन, संजय एक्शन, लोकेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, शकील मोहम्मद, मांगीलाल गुर्जर आदि मौजूद रहे। सभी ने आचार्य श्री का मंगल आशीर्वाद भी लिया और गुरु चरणों में वंदना की। आचार्य श्री रात्रि विश्राम यही पर रहा।
वासु मित्तल, चक्रेश जैन ने बताया की आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज ससघ का दिनांक 24 जनवरी की प्रातः बेला में मॉडर्न तोल काटा नेहरावत से मंगल विहार होगा। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री संघ सहित झालरापाटन की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। 24 दिसंबर की मंगल आहारचर्या भीलवाडी ग्राम के पास श्री बालचंदजी सरपंच साहब के आवास पर होगी।
B

दोपहर 2:00 बजे यहां मंगल विहार होगा एवम रात्रि विश्राम

कपासिया स्कूल में होगा। 25 जनवरी 2025 को कपासिया कुआं से बिहार करते हुए भवानीमंडी चौराहा से झालरापाटन में प्रवेश होगा।




जहा प्रात 8:30 बजे बैंड बाजो के साथ जय-जयकार करते हुए भव्यता के साथ आचार्य श्री संघ को झालरापाटन 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
