परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया आचार्य श्री ने दिया समाज सुधार का संदेश

धर्म

परम पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस मनाया गया आचार्य श्री ने दिया समाज सुधार का संदेश
कोटा
दिगंबर जैन मंदिर विज्ञान नगर में परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस गुरुवार की प्रातः बेला में विज्ञान नगर दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया।

 

इस अवसर पर आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन, करने का सौभाग्य श्रीमान मोहनलाल, यतीश जैन, कैलाशचंद जैन खेड़ा वाले परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही मुख्य कलश से आचार्य श्री के चरणों के पद प्रक्षालन का सौभाग्य नवीन जैन रानपुर परिवार को प्राप्त हुआ वही 108 कलशों के द्वारा गुरुवर के चरणों का पद प्रक्षालन किया गया।

36 परिवारों द्वारा आचार्य श्री को जिनवाणी भेट की गई। यह दीक्षा दिवस पर्यावरण को भी समर्पित हुआ आचार्य गुरुवर के एक करोड़ पौधे के लक्ष्य की मुहिम के तहत 36 पौधे लगाए गए एवं इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी 36 परिवारों द्वारा ली गई।

मंगल उद्बोधन में आचार्य श्री ने कहा कि गुरु अपने भक्त की

खुशियों के लिए सब कुछ सहने को तैयार है।

जब भी किसी साधु के संयम दिवस मनाने का अवसर आए,तो स्वयं को नियम संयम लेने का मन बनाना चाहिए। आचार्य श्री ने अपव्यय एवं दिखावे की खर्च प्रवृत्ति पर कड़ी चिंता व्यक्त की और कहा कि समाज में अच्छी परंपराएं चले, बुराइयों का अंत हो।।

        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *