केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने श्री विद्या सागर युवा संगठन के बैनर का विमोचन किया
ब्यावर –
केंद्रीय कृषि किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने श्री विद्यासागर युवा संगठन ब्यावर के बैनर का विमोचन किया इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा श्री चौधरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
श्री दिगंबर जैन नसिया सांगानेर जयपुर में आयोजित समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
भागीरथ चौधरी ने अपने संबोधन में संगठन की सराहना करते हुए कहा, “श्री विद्यासागर युवा संगठन युवाओं के विकास और सामाजिक उत्थान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नवाचार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।”भामाशाह अशोक पाटनी ने भी अपने उद्बोधन में कहा की आज के समय में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “ श्री विद्यासागर युवा संगठन समाज में बदलाव लाने और युवाओं को सशक्त बनाने का एक सशक्त मंच साबित होगा।”

इस अवसर पर सुशीला पाटनी शांता पाटनी सहित महिला मंडल की सदस्यों ने भी संगठन के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक काला

मंत्री दिनेश अजमेरा राजकुमार पहाड़िया शशिकांत गदिया श्री

विद्यासागर युवा संगठन के अध्यक्ष कमल जैन मंत्री कल्पेश जैन



संगठन मंत्री अमित गोधा उज्जवल काला कोषाध्यक्ष सुमित पहाड़िया यश पहाड़िया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यों की सराहना की। संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और समाजसेवा के लिए प्रेरित करना है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
