अति भव्य होगा मोती कटरा जैन मंदिर आगरा के भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक महोत्सव- मनाया जाएगा उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज का उपाध्याय पदारोहण दिवस
आगरा
मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगामी 15 और 16 फरवरी को आगरा के मोती कटरा स्थित श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में भगवान बाहुबली के जिनबिंब की प्रतिष्ठा के स्वर्ण जयंती के अवसर पर होने वाले महा मस्तकाभिषेक महामहोत्सव एवं उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं मुनि दीक्षा दिवस समारोह को सफल बनाने हेतु आगरा नगर की समस्त महिला मण्डल,शैली अध्यक्ष-मन्त्रियों व आगरा दिगम्बर जैन परिषद समेत सभी संगठनों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई,यह बैठक 22 जनवरी को आगरा के हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज के आचार्य शांतिसागर सभागार में संपन्न हुई,
इस मीटिंग की अध्यक्षता आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष श्री जगदीशप्रसाद जैन जी द्वारा की गई,जिसमें तय किया गया कि यह महा मस्तकाभिषेक महोत्सव ऐतिहासिक बनाया जायेगा और सभी शैली मिलकर प्रयास करेंगी कि मोतीकटरा मे सांगानेर जैसा द्रश्य दिखे।महामहोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल जी ने बताया कि यह दो दिवसीय महोत्सव अति भव्य होने जा रहा है। महोत्सव के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवालों ने बताया कि उपाध्यायश्री विहसन्तसागर मुनिराज जी का उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं मुनि श्री विश्वसौम्यसागर जी महाराज का मुनि दीक्षा दिवस समारोह मोतीकटरा स्थित तार की गली स्थित सन्त निलय के विशाल प्रांगण में मनाया जायेगा| बैठक का संचालन कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व प्रसिद्ध एन्कर श्री मनोज कुमार जैन बांकलीवाल ने किया|
इस अवसर पर बैठक में जगदीशप्रसाद जैन जितेन्द्र
जैन,महामन्त्री सुनील जैन ठेकेदार, मन्दिर समिति के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले,विवेक जैन,मनोज जैन बाकलीवाल,






अनन्त जैन,पवन जैन, संजय जैन,अंकित जैन, सतेन्द्र जैन सोहला,मनोज जैन बल्लो,सुबोध पाटनी,शुभम जैन मीडिया प्रभारी समेत बड़ी संख्या में शैलियों के महिला मन्डल व आगरा समाज के अध्यक्ष मन्त्री पधारे एवं आगरा शहर के कई वरिष्ठ लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
