नवग्रह तीर्थ वरूर में हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शाकाहार प्रेरक डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया
वरूर
हुबली धारवाड़ में स्थित नवग्रह तीर्थ वरूर में 405 फीट ऊंचा सुमेरु पर्वत एवं 51 फीट ऊंची भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा निर्मित हुई है जिसका पंचकल्याणक महोत्सव भव्यता के साथ हो रहा है जिसकी चर्चा है संपूर्ण विश्व में हो रही है। आचार्य गुणधर नंदी जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में यह तीर्थ निर्मित हुआ है।
विगत तीन दिन रहकर सरकार के प्रचार प्रसार में अग्रणीय डॉ कल्याण गंगवाल पुणे ने अपना सक्रिय सहयोगप्रदान किया। उन्होंने पंचकल्याणक एवं क्षेत्र के विषय में बताते हुए कहा कि

पिछले तीन दिन इस विराट पंच कल्याणक मे तन मन धन से शरीक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ! मुझे करीब 79 साधू -संत आचार्यों के साथ धर्म चर्चा के साथ वय्यावृत्ती का स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ !

उन्होंने कहा कि ऐसा विराट धर्म महोत्सव मेरे शिक्षागुरु. आचार्य विद्या सागर जी के मार्गदर्शन मे हुये कुंडल पुर पंच कल्याणक के
बाद पहली बार देखा ! आचार्य गुणधर नंदी के कुशल नेतृत्व मे


अत्यंत भक्तीमय वातावारण मे पंच कल्याणक संपन्न हुआ !

क्षेत्र के विषय में बताते हुए डॉक्टर गंगवाल ने कहा कि वरूर के शिक्षण संकुल मे दस / बारा हजार विद्यार्थी पढाई करते हैं -जैन / अजैन सभी हैं ! उन पर. शाकाहार और जैन जीवन शैली के संस्कार प्रभावी ढंग से डाले जाते हैं !!
चिकित्सा के क्षेत्र में यहा आयुर्वेद और होम्योपैथी कॉलेज और हॉस्पिटल भी हैं ! गरीब मरीजो का मुफ्त ईलाज भी किया जाता है !
उनके परिवार की ओर से गरीब मरीजोकी मदद के लिये डॉ परितोष डॉ सीमा डॉ आनंद ने १ लाख ११ हजार की राशी औषध दान के रुपमे दान की !! दया और सेवा हमारे जैन धर्मके. मूलभूत अंग हैं
इसके साथ ही उन्होंने शाकाहार प्रचार प्रसार के लिये एक 100 पोस्टर की प्रदर्शनी शिक्षण संकुल को ज्ञान दान के रूप मे गुरु चरणो मे समर्पित की ! अहिंसा परमो धर्म की जय हो !
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
