अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् ‘सरोवर’ हाइटेक सिटी तेलंगाना दो दिन की धार्मिक यात्रा पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी के दर्शन के लिये महाराष्ट्र के शिरपुर जाकर आया।
स्वाती जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिगम्बर जैन मंदिर हाइटेक सिटी के लगभग चालीस लोगों का समूह वैशाली नगर मदीनागुडा से 14 की रात्रि को सात बजे रवाना हुआ और 15 की सुबह पांच बजे शिरपुर पहुंचा। वहां सभी ने जिन मंदिरों के दर्शन किये। रिचा अर्पित ने अष्ट द्रव्यों के साथ सभी को अपनी मधुर आवाज में आचार्य श्री की पूजा करायी और परिषद की अध्यक्ष शिल्पा नवनीत जैन ने आचार्य श्री को श्री फल चढ़ाया और परिषद की तरफ से शास्त्र दान किया।

विदित हो कि दिगंबर गुरु संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी सभी को एक बार फिर से पीछे की ओर लौटने की सलाह देते हैं और इसके लिये उन्होंने अपनी मातृभाषा हिंदी को सम्मान देने, भारत को इंडिया नहीं कहने , हथकरघा अपनाने जैसे अभियान चलाये हुये हैं । साथ ही गायों के उचित देखभाल के लिये बहुत सी गौशालाओं का निर्माण भी कराया है। यहां तक कि शिरपुर में भी उनके कक्ष के बाहर हिंदी भाषा को ही अपनाने पर जोर दिये जाने का बोर्ड लगा हुआ है।

आचार्य श्री का आहार देखने के बाद सभी ने वहां से हैदराबाद लौटते हुए बीच रास्ते में पड़ने वाले तीर्थ जिंतूर की पहाड़ी पर स्थित नेमगिरी के दर्शन व शिरड शाहपुर में मल्लिनाथ भगवान की अतिशय कारी मूर्ति के दर्शन किये ।

सभी ने इस यात्रा को सानंद पूर्ण किया और इस यात्रा को सफल बनाने में महिला परिषद् के साथ ही डीजेसीएचसी कल्चरल कमेटी का भी योगदान था।
स्वाती जैन हैदराबाद से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया
