मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज संघ सहित तपोभूमि उज्जैन में हुआ भव्य मंगल प्रवेश प्रज्ञा सागर महाराज ने उज्जैन वासियों को तपोंभूमि के रूप में बड़ी दैन दी है प्रमाण सागर महाराज

धर्म

मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज संघ सहित तपोभूमि उज्जैन में हुआ भव्य मंगल प्रवेश प्रज्ञा सागर महाराज ने उज्जैन वासियों को तपोंभूमि के रूप में बड़ी दैन दी है प्रमाण सागर महाराज
उज्जैन
परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज संघ का शुक्रवार की संध्या बेला में महावीर तपोभूमि उज्जैन में मंगल प्रवेश हुआ मंगल प्रवेश की बेला में तपोभूमि समिति ने क्षेत्र पर पहुंचने पर मंगल अगवानी की साथ ही बैंड बाजों के साथ उन्हें क्षेत्र पर लाया गया मस्तक पर मंगल कलश लेकर महिला शक्ति ने मुनिसंघ की मंगल अगवानी की।

शंका समाधान कार्यक्रम में महाराज श्री ने तपोभूमि को एक देन बताते हुए कहा कि प्रज्ञा सागर महाराज ने उज्जैन वासियों को एक बहुत बड़ी दैन दी है। उज्जैन हमारी सांस्कृतिक ओर धार्मिक नगरी रही है। जैन धर्म जैन संस्कृति का उज्जैनी से बहुत बड़ा संबंध है। भगवान महावीर स्वामी ने यहां वर्षा योग कर तपस्या की उपसर्ग झेला हैं। ऐसे स्थान पर तपोभूमि का निर्माण कराकर जो कार्य किया है यह बहुत बड़ी दैन है।

 

और आप लोगों के लिए उनका बहुत बड़ा उपकार है। मुनि संघ 18 km विहार कर संध्या बेला तपोभूमि पहुंचा आश्चर्य की बात यह है कि संघ में सम्मिलित क्षुल्लक महाराज ने अंतराय होने के बावजूद भी इतना लंबा विहार किया।

 

महाराज श्री ने तपोंभूमि ट्रस्ट की जमकर तारीफ की आप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं मैं यहां के ट्रस्टियों को बहुत-बहुत आशीर्वाद देता हूं आप इसी तरह सेवा निष्ठा समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा करें।

शंका समाधान में विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा के प्रश्न का समाधान करते हुए महाराज श्री ने कहा कि युवाओं को धर्म की राह पर लाना होगा, संस्कृति और परिपाटी को दिशा देनी होगी।

 

इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल ने महाराज श्री के चरणों

 

 

में निवेदन किया कि आपने इंदौर में चातुर्मास किया है आप एक बार उज्जैन में भी चातुर्मास करें इस पर महाराज श्री ने कहा कभी ना कभी कुछ अच्छा होगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *