राष्ट्रीय पर्व पर मुनिसंघ एवम आर्यिका संघ सानिध्य में निकाली जाएगी जैन समाज की तिरंगा यात्रा

धर्म

राष्ट्रीय पर्व पर मुनिसंघ एवम आर्यिका संघ सानिध्य में निकाली जाएगी जैन समाज की तिरंगा यात्रा

इंदौर
-परम पुज्य मुनि श्री 108 विनम्र सागर महाराज ससंघ, अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य साग महाराज, आर्यिका105 सुनयनमति माताजी सान्निध्य में
केसरिया जैन गरबा मंच, राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन संगठन एवं महिला संगठन की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन समाज की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

 

 

राजेश जैन ददू ने बताया की यात्रा मोदी जी की नसियां, बड़ा गणपति से निकल कर शहर में भ्रमण करेगी। मंच के संस्थापक संदीप-शीतल पहाड़िया एवं संरक्षक मनोज काला ने बताया कि सकल जैन समाज बड़ी धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व

 

 

मनाएगा।

 

इस अवसर पर त्यागीवृति परिवार और नित्य आहारचर्या सहयोगकर्ता परिवार व अनिल जैन जैन एवं अक्षय कासलीवाल द्वारा झंडा वंदन किया जाएगा। संपूर्ण आयोजन में मुनि श्री विनम्र सागर महाराज ससंघ, अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज, आर्यिका सुनयनमति माताजी का सान्निध्य मिलेगा।

 

जैन समाज का राष्ट्र के प्रति कर्तव्य विषय पर मुनियों के प्रवचन भी होंगे। महिला संयोजक ज्योति सेठी, प्रीति मोदी, किरण बड़जात्या, इंदुबाला वैद ने बताया कि इस मौके पर छोटे बच्चे को राष्ट्रीय वीरों के बारे में बताने के लिए राष्ट्रीय वीरों का रूप धरने की प्रतियोगिता होगी। सभी बच्चे तिरंगा यात्रा में भी चलेंगे। यात्रा में पाठशाला के बच्चों का बैंड भी रहेगा।

संयोजक नरेश काला, प्रफुल गोधा, राजकुमार पाटनी ने बताया कि तिरंगा यात्रा में पुरुष श्वेता वस्त्र एवं महिलाए तिरंगी साड़ियां पहन कर बैंड- बाजे के साथ देश भक्ति गीतों पर झूमते- गाते हुए चलेंगे।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *