माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट रामगंजमंडी द्वारा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ारुद्धा में स्वच्छ जल की व्यवस्था हेतु पानी की टँकी व आर ओ प्रदान किया गया। इसी अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किये गए

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बालकराम दिवाकर ने की। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ईनाणी रहे। विशिष्ट अतिथि जगदीश शर्मा व पुरषोत्तम सोनी रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव राजीव मालपानी ने कहा कि ट्रस्ट सामाजिक सरोकारों के कार्यो हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राम शर्मा ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महेश जाखेटिया व सदस्य दिनेश झंवर उपस्थित रहे।
