धर्म जागृति संस्थान का आह्वान :-जैनत्व को सही पहचान दिलाए भगवान आदिनाथ का निर्वाणोत्सव मनाए
जयपुर
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान ने आह्वान किया है की जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक जैन समाज आवश्यक रूप से मनाए ।
प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला व राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री संजय जैन बडजात्या कामा ने बताया की वास्तविक रूप से जैन धर्म अनाधि निधन धर्म है और वर्तमान काल में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ से जैन धर्म का प्रादुर्भाव माना जाता है। अतः जैनत्व को सही पहचान दिलाने के लिए आदिनाथ भगवान के जन्म व निर्वाण कल्याणक आवश्यक रूप से मनाने चाहिए।
आगामी 28 जनवरी को भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक धूम धाम व भक्ति भाव के साथ मनाए और उसी दिवस शाम को जिन बिम्ब के समक्ष दीपोत्सव आदिनाथ भक्ति स्वरूप भक्तामर मण्डल दीप अर्चना कर मनाए ।


राष्ट्रीय महामंत्री इंजी भूपेंद्र जैन दिल्ली ने अपील की है कि सभी

समाजे अपने स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार के नाम आदिनाथ भगवान जन्मकल्याणक पर सार्वजनिक अवकाश हेतु ज्ञापन आदि देकर अवकाश की पुर जोर माँग करें। प्रांतीय महामंत्री सुनील पहाड़िया व कोषाध्यक्ष पंकज लुहाड़िया के अनुसार राजस्थान प्रान्त द्वारा प्रांतीय कार्यक्रम आदिनाथ अतिशय क्षेत्र संघी जी मन्दिर सांगानेर में 28 जनवरी को सांय 48 मण्डलीय भक्तामर महाअर्चना के साथ आयोजित किया जा रहा है।
