वर्धमान महावीर मांगलिक भवन का हुआ भव्य शिलान्यास धर्मशालाओ भवनों का उपयोग संस्कृति निर्माण में होता है-आर्यिका सृष्टिभूषण माता जी
अशोक नगर–
वर्धमान महावीर मांगलिक भवन के भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन भगवान महावीर मार्ग स्टेशन रोड सुभाष गंज में परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज एवं मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के दिशा निर्देश में परम पूज्य आर्यिका रत्न श्री सृष्टिभूषण मति माता जी ससंघ के सान्निध्य एवं नगर गौरव बाल ब्रह्मचारी श्री मुकेश भइयाजी के मंत्रोच्चार के बीच भक्तों की जय जयकारों के साथ नवीन भवन की मुख्य शिला पवन कुमार जैन पत्रकार परिवार के साथ ही चारों कोनों में चार अचल शिला समाज अध्यक्ष राकेश कासंल उपाध्यक्ष अजित वरोदिया महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई परिवार द्वारा किया गया।
समाज और संस्कृति के उत्थान के लिए हर कार्य होना चाहिए-आर्यिका सृष्टिभूषण-माताजी

इस दौरान आर्यिका रत्न 105श्री सृष्टि भूषण मति माता जी ने कहा कि हमें समाज और संस्कृति के उत्थान के लिए हर कार्य होना चाहिए आपको मौका मिला है कुछ करने का तो मौका छोड़ना नहीं है धर्मशाला पाठशाला गौशालाओं से हमारे देश की संस्कृति सुरक्षित होती चली जाती है ये मत समझना कि धर्मशाला तो समाज के काम आएगी। धर्मशाला में भी धर्म पलता है आप होटलों में धर्म नहीं पाल सकते और फिर जिस काम के लिए परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज का निर्देशन मार्ग दर्शन मिल रहा हो वहा कहने की कोई गुंजाइश ही नहीं रहती अभी हम जहा जहा से भी भ्रमण करके आयें और वहा पहले मुनि पुंगव के चरण पड़ गये उन स्थानों पर देखा कि आपके क्या आधुनिक भवन होंगे जो उनके आशीर्वाद से देवालय और धर्मशालाओं का निर्माण हुआ है आप भी वैसा ही बनायेंगे ऐसा हमें विश्वास है।
इन्हें मिला शिलान्यास करने का सौभाग्य*
भगवान महावीर वर्धमान महावीर मांगलिक भवन का शिलान्यास समारोह महावीर मार्ग पर आर्यिका रत्न श्री सृष्टिभूषण मति माता ससंघ एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी मुकेश भइया व पंडित राजकुमार शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य शिला पवन जैन पत्रकार परिवार ईशान शिला जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल पूर्व शिला जैन समाज उपाध्यक्ष अजित वरोदिया उत्तर शिला


महामंत्री राकेश अमरोद मध्यशिला कोषाध्यक्ष सुनील अखाई परिवार द्वारा परम पूज्य माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भक्तों की जय जय कारों के बीच स्थापित की गई वही चारों दिशाओं में मंगल कलशों की स्थापना मंत्री संजीव भारिल्य संयोजक मनीष सिंघई आडीटर संजय के टी थूबोनजी के पूर्व कोषाध्यक्ष पदम कुमार सौरभ बाझल के द्वारा की गई।
इसके पहले समारोह में मंगलाचरण शैलेन्द्र श्रागर द्वारा किया

गया वहीं दीप स्थापना मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया के साथ गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
