हसमुख जैन गांधी अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार की विशेषज्ञ पेनल में मनोनीत

धर्म

हसमुख जैन गांधी अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार की विशेषज्ञ पेनल में मनोनीत

इन्दौर।
जैन समाज के रत्न कर्मठ, सहज, सरल सोम्य व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ समाजसेवी श्री हसमुख जैन गांधी इन्दौर को भारत सरकार के अल्पसंख्यक आयोग में सलाह देने हेतु सामुदायिक नेताजी की विशेषज्ञ पेनल में सम्मिलित किया गया है।

 

 

 

भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अण्डर सेकेटरी श्री राजीव मोहन द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर श्री हसमुख जैन गांधी को इस आशय की जानकारी प्रदान की है। इस उपलब्धि से जैन समाज में खुशी की लहर इंदौर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी सुशील पांड्या मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, टीके वेद राजेन्द्र महावीर आजाद जी जैन राजीव जैन बंटी राजेश जैन दद्दू विपीन गांधी परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल ने श्री गांधी को अनेक स्नेहीजनों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

 

 

एक नजर श्री गांधी पर
उल्लेखनीय है कि श्री हंसमुख गांधी, विगत चार दशकों से समाजसेवा के कार्यों में संलग्न होकर अपने व्यापार-व्यवसाय को शिखर पर पहुंचाने के साथ अनेकों संस्थाओं में अपनी ऊर्जावान सेवाएं प्रदान कर रहे है। जैन युवारत्न , उद्योगरत्न भूमि निर्माण अवार्ड जैसी अनेको उपाधियो से सम्मानित हो चुके है।

 

इन्हे देश के सभी महान आचार्यों मुनिराजों-आर्यिका माताजी, भट्टारक स्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त है। जैन जगत के सबसे बड़े आयोजन गोम्मटेश्वर भगवान बाहुबली स्वामी महामस्तकाभिषेक में 1992, 2006, 2018 में आपने अनेको जिम्मेदार पदों पर कार्य किया। साथ ही बावनगजा महामस्तकाभिषेक, कुंडलपुर महोत्सव, हस्तिनापुर महोत्सव, मांगीतुंगी महामस्तकाभिषेक, जहाजपुर अतिशय क्षेत्र, पावागिरि ऊन सहित अनेक तीर्थों में सक्रिय पदाधिकारी के साथ विकास कार्यों के प्रमुख सलाहकार भी है। एवं जैन पत्रकार महासंघ रजिस्ट्रेशन के आप प्रमुख पदाधिकारी में एक हैं।

 

व्यावसायिक क्षेत्र में कोल्ड चेन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्दौर जिला उर्वरक संघ अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर कार्य कर गांधी फर्टिलाइजर्स, गांधी कोल्ड स्टोरेज, इन्दौर फर्टिलाइजर्स का कुशल संचालन कर रहे है।

 

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (2017-18) शाश्वत तीर्य क्षेत्र कमेटी में राष्ट्रीय पदाधिकारी है। इन्दौर दिगम्बर जैन समाज द्वारा एक वर्ष में आयोजित पांच से अधिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के
अध्यक्ष के रुप में इन्होने अनेकों सफलतम आयोजन संपन्न किए है। इसके साथ ही यह यथा नाम तथा गुण को सार्थक करते हैं इनका नाम भी हंसमुख है और यह सदा हंसमुख रहते हैं और हमेशा हर किसी को आगे लाने का प्रयास करते हैं। जो बिरले व्यक्तित्व में हुआ करता है।

 

 

 

जैन तीर्थ यात्राओं प्रचलित मार्गदर्शी पुस्तक जैन तीर्थ निर्देशिका के संपादक के रुप में आप स्थापित है।
जिसकी अभी तक नब्बे हजार प्रतियां प्रकाशित हो चुकी है। अनेको सम्मान के साथ कुशल वक्ता, कुशल संचालन,कुशल संयोजक, जैन एकता के पक्षधर, पंथवाद-संतवाद-ग्रथंवाद से परे रहकर जिनागम की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले श्री हसमुख जैन गांधी को इस उपलब्धि पर मेरी और से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *