श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का दो दिवसीय पाटोंत्सव महोत्सव धर्म प्रभावना के साथ भक्ति भाव से हुआ

धर्म

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का दो दिवसीय पाटोंत्सव महोत्सव धर्म प्रभावना के साथ भक्ति भाव से हुआ
सलूंबर
श्री सलूंबर आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का दो दिवसीय पाटोत्सव एवं ध्वजारोहण महोत्सव धर्म प्रभावना एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया।

 

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सलूंबर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में दो दिवसीय विविध धार्मिक आयोजनों के साथ बीसा नागदा जैन समाज द्वारा सकल जैन समाज के साथ में आयोजित किए गए दो दिवसीय आयोजनों के तहत प्रथम दिवस में रविवार को श्री 1008 शांतिनाथ पूजन विधान और भगवान श्री जी का पंचामृत अभिषेक एवं शांति धारा के आयोजन किए गए पूज्य मुनि प्रशम सागर जी, साध्य सागर जी और क्षुल्लक महोदय सागर जी के सानिध्य में आयोजित इस पाटोत्सव एवं ध्वजारोहण महोत्सव के अवसर पर सौभाग्यशाली परिवार श्रीमान महावीर जसराज दोशी, श्रीमान रमेश
दलीचंद सिंघवी श्रीमान अमरचंद जयचंद सिंघवी परिवार द्वारा ध्वजारोहण किए गए एवं श्रीमान सोहनलाल ढालावत और श्रीमान बदामीलाल सिंघवी द्वारा भगवान श्री जी का अभिषेक और शांतिधारा की गई।

विविध धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान पूर्वक यह दो दिवसीय

आयोजन सकल जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

सोमवार को प्रातः काल बीसा नागदा दिगंबर जैन समाज के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य रथ यात्रा का प्रस्थान होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः आदिनाथ मंदिर पहुंची जहां पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया

 

और वात्सल्य भोज के साथ कार्यक्रम का विसर्जन किया गया।
प्रभुलाल जैन सलूंबर से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *