भव्य रूप ले रहा है राहुल विहार का नवीन दिगम्बर जैन मन्दिर

धर्म

भव्य रूप ले रहा है राहुल विहार का नवीन दिगम्बर जैन मन्दिर
आगरा

आगरा, का संभवत: सबसे ऊंचा व सबसे बडे जिन बिम्ब युक्त जैन मन्दिर बनने जा रहा है। राहुल विहार स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर! गुलाबी पत्थर का 21 फुट ऊंचा भव्य सिंह द्वार दूर से ही दिखाई पड़ता है!

 

 

मन्दिर का शिखर भी भव्य निखर कर आ रहा है! मन्दिर से थोडी दूर ही जौन मिल्टन स्कूल के सामने श्रीराम वाटिका मे भव्य पांडाल बनाया जा रहा है! आज आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य अजित सागर महाराज ससंघ के वहां पहुंचने पर समाज मे भारी उत्साह का संचार हुआ है, और पूरी समाज मिलकर कर पंचकल्याणक की तैयारीयो मे जुट गयी है! आज महाराज जी के दर्शन और मन्दिर का अवलोकन करने श्री प्रदीप जैन PNC, आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन व श्री मनोज जैन बाकलीवाल भी पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली!

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *