श्रीमती कविता सरवाडिया ने दसलक्षण पर्व की बेला में 10 उपवास की उत्कृष्ट तप साधना

धर्म

श्रीमती कविता सरवाडिया ने दसलक्षण पर्व की बेला में 10 उपवास की उत्कृष्ट तप साधना
रामगंजमंडी
परम पूज्य पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में 10 लक्षण पर्व पर श्रीमती कविता सरवाडिया धर्मपत्नी कामेश सरवाडिया ने दसलक्षण पर्व पर 10 उपवास की साधना की है।

 

उनका दसवां उपवास अनंत चतुर्दशी पर पूर्ण होगा इन्होंने सभी प्रकार के अन्न का त्याग कर उत्कृष्ट तप साधना की है। पंचम युग में ऐसी उत्कृष्ट साधना अपने आप में अनुपम होती है। नित्य प्रति देव दर्शन करना पूजन करना सामयिक आदि में रहकर तप साधना करते अपने कर्मों की निर्जरा तपस्या का प्रतिफल अपने आप में अनुपम होता है। जैन दर्शन में साधना उपवास का महत्वपूर्ण स्थान होता है। व्रत उपवास आदि से आत्म शुद्धि होती है। जैन दर्शन में उपवास आदि करने का महत्व विशेष है। कहां जाता है कि इस भव के साथ पर भव भी सुधरता है।

 

 

 

 


श्रीमती कविता का कहना है कि मुझे उपवास करने से आत्मिक शांति का अनुभव होता है। और अंदर एक ऊर्जा का संचार होता है। आपको बता दे पिछले वर्ष भी इनके द्वारा पंचमेर जी के पांच उपवास की साधना की थी। उनकी पंचम युग में ऐसी तप साधना अनुमोदनीय है।                                                     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *