मुनिश्री अजीत सागर महाराज का बागीदौरा से गुजरात के तारंगा तीर्थ हेतु हुआ मंगल विहार
बागीदौरा
कस्बे में विराजमान पूज्य मुनि श्री अजीत सागर जी महाराज संघ का रविवार दोपहर की बेला में बागीदौरा से चोरडी की और मंगल विहार हुआ।
मुनि संघ के मंगल विहार में बड़ी संख्या में भक्त एवं युवा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। मुनि श्री सोमवार को आनंदपुरी होते हुए गुजरात के मेहसाणा जिले में अरावली पर्वतमाला पर तरंगा सिद्ध क्षेत्र तीर्थ तक करीब 250 किलोमीटर का पैदल बिहार करेंगे।

मंगल विहार से पूर्व डिप्टी श्री संदीप सिंह ने अजीत सागर जी महाराज के दर्शन कर उनसे धर्म चर्चा की डिप्टी महोदय ने जैन धर्म के संतों के प्रति विशेष श्रद्धा रखते हुए कहां जहां भी जैन धर्म के साधु संत होते हैं वहां दर्शन करने जाता हूं।
पूज्य मुनि श्री की आहार का सौभाग्य सुरेंद्र शाह परिवार को
प्राप्त हुआ। मंगल आहार से पूर्व मूल नायक भगवान की शांति धारा महाराज श्री के सानिध्य में संपन्न हुई। मंगल प्रवचन देते हुए पूज्य मुनि श्री निराग सागर महाराज ने कहा कि धर्म आत्मा की मलीनता को दूर करता है, जो आत्मा और शरीर का भेद जान लेते हैं, वे आत्म साधना के माध्यम से अपना आत्म कल्याण करके जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। शरीर तो नश्वर हैं लेकिन इस नश्वर में एक आत्मा परमात्मा है जो अनश्वर हैं, उसे पाना है, उस तक पहुंचना है यही मनुष्य का ध्येय है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
