अभूतपूर्व आगवानी के साथ आचार्य सुंदर सागर महाराज का खमेरा में हुआ मंगल आगमन

धर्म

अभूतपूर्व आगवानी के साथ आचार्य सुंदर सागर महाराज का खमेरा में हुआ मंगल आगमन
खमेरा
खमेरा वह ग्राम है जहाँ की भक्ति श्रद्धा व सेवा,समर्पण की सराहना चारो और होती है। ऐसे धर्म प्राण ग्राम खमेरा में युवा आचार्य सुंदरसागर महाराज संघ का रविवार की प्रातःबेला मे मंगल आगमन हुआ,जहाँ समाजजनों ने अभूतपूर्व आगवानी की, श्री मनोज जैन ने खमेरा से जानकारी देते हुए बताया जगह जगह आचार्य भगवन की पद प्रक्षालन व मंगल आरती कर आगवानी की गयी। जिनमंदिर आकर गुरुदेव ने जिनालय के दर्शन किये।

आचार्य भगवन सन्मति सागर जी महाराज की प्रतिमा को निहारते हुए वह भाव विभोर मुद्रा मे आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज

2004 की स्म्रति को सांझा किया
पूज्य आचार्य भगवन ने जिनालय दर्शन उपरान्त तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति साग़र महाराज की प्रतिमा के दर्शन किये। कुछ समय वहा बैठ ध्यान लगाया। इन पलो में आचार्य भगवन भाव विभोर नजर आए।श्री मनोज खमेरा ने बताया की आचार्य श्री ने अपने उदबोधन मे 2004 के खमेरा के इतिहास को सांझा किया,

आचार्य सुन्दर सागर जी महाराज की आगवानी के पल

जब आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज , आचार्य सुनील साग़र महाराज,मैं स्वयम भी यहाँ तब भी यहाँ भक्ति थी। और आज भी है। यह भी कहा कल जो बच्चें थे, आज वो बड़े हो गए है। उदबोधन भाव विभोर कर देने वाला था।पूज्य आचार्य संघ की आहारचर्या भी भक्तिभाव के साथ हुई।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *