मुनि विकसंत सागर महाराज का भींडर मे हुआ मंगल प्रवेश ,जैन समाज ने की मंगल अगवानी
भींडर।
मुनि श्री विकसंत सागर महाराज ,मुनि आचार सागर महाराज का रविवार सुबह बंबोरा से विहार कर सवना, वाणीयातलाई होते हुए शाम 6:30 बजे भिंडर में मंगल प्रवेश हुआ। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि दिगंबर जैन समाज द्वारा दोनों मुनिश्री की बैंड बाजों के साथ द्वार द्वार पाद प्रक्षालन करते हुए भव्य मंगल अगवानी की गई। शांति डूंगरी से भव्य शोभायात्रा के साथ मुनिश्री और श्रावकगण दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे । श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री ने धर्मसभा को संबोधित किया ।

मुनिश्री का गींगला से भीलवाडा के लिए मंगल विहार चल रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
