आचार्य सुनील सागर महाराज का अडिंदा से उदयपुर के लिए हुआ विहार
कुराबड। 19 मार्च 2022
निकटवर्ती अडिंदा पारसनाथ अतिशय क्षेत्र मे सिद्धचक्र महामंडल विधान आराधना के संपन्न होने पर चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का शनिवार शाम 4 बजे अडिंदा से उदयपुर के लिए विहार प्रारंभ हुआ । प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का अडिंदा पारसनाथ से बाठरडा, शिशवी, साकरोदा होते हुए 22 को उदयपुर मंगल प्रवेश होगा। विहार मे सकल जैन समाज उदयपुर अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, रितेश जैन सहित सैकडो समाजजन मौजूद थे। इसके पूर्व सुबह आचार्य सुनील सागरजी महाराज के सानिध्य में मूलनायक अडिंदा पारसनाथ भगवान की शांतिधारा और अभिषेक हुआ। आहारचर्या पश्चात गींगला निवासी 9 दिवसीय उपवासकर्ता समकुबाई का पारणा हुआ। विधान आयोजककर्ता अजीतमल राजमल सरिया परिवार का श्री दिगंबर जैन दशा हुमड खड़ग प्रवासी संघ संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष चंदनलाल छाप्या ,अशोक शाह , अमृतलाल बोहरा रमेश बगेरिया अनिल मेहता और श्री दिगंबर जैन समाज उदयपुर के शांतिलाल नागदा सुमति लाल दुदावत ,भगवती लाल रजावत द्वारा सम्मान किया गया। बिहार से पूर्व आयोजित धर्मसभा में आचार्य सुनील सागर जी महाराज द्वारा प्राकृत भाषा में रचित श्री अडिंदा पार्श्वनाथ स्तुति का सामूहिक पाठ किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
