आप सिन्धु को भूल जाएं लेकिन बिंदु को मत भूलना–जेष्ठ निर्यापक श्रमण श्री समयसागरजी महाराज16अप्रैल महोत्सव की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सहित समूचा प्रशासन पहुंचा कुंडलपुर

धर्म

आप सिन्धु को भूल जाएं लेकिन बिंदु को मत भूलना–जेष्ठ निर्यापक श्रमण श्री समयसागरजी महाराज16अप्रैल महोत्सव की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सहित समूचा प्रशासन पहुंचा कुंडलपुर
कुंडलपुर-

आप सिन्धु को भूल जाएं लेकिन बिंदु को मत भूलना एक एक बूंद भी पी जाएं तो भी शीतलता मिल सकती है सिन्धु की विशालता से सभी अवगत हैं सिन्धु हजारों मील का सफर शान्ति के साथ तय करती चली जाती है औरबहती रहती है।

 

 

लेकिन बिंदु को आप आसानी से पी सकते हैं इसी प्रकार आचार्य भगवंत ने तो सिन्धु की तरह वर्षो तक इस धरा को अभिसिंचित किया वह आपको याद ना हो लेकिन जो सूत्र रुप में बिंदु दिये है उन्हें शान्ति के साथ पीते कुछ खा पी लो तो कुछ देर के लिए शारीरिक शान्ति आप महसूस करेंगे लेकिन आत्मिक शांति के लिए जो बिंदु दिये है उन्हें पीते चले जाना जीवन में शांति जरूर आयेगी शारीरिक शान्ति अलग है आत्मिक शांति अलग है।यह उदगार जेष्ठ निर्यापकश्रमण समयसागर जी महाराज ने आज धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

 

 

 

*

महा महोत्सव की व्यवस्था तैयारियों को प्रशासन के साथ मिलकर अंतिम रूप दिया जा रहा है

प्रशासन की मैराथन मीटिंग हुई कुंडलपुर तीर्थ भूमि पर
आने वाली 16अप्रैल को हो रहे महा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के प्रति सम्पूर्ण प्रशासन की मैराथन मीटिंग महोत्सव पदाधिकारी के साथ श्री मान कलेक्टर महोदय पुलिस अधीक्षक महोदय अतिरिक्त कलेक्टर एडिशनल कलेक्टर एडिशनल एसपी एस डी एम महोदय एस डी ओ पी तहसीलदार दर सम्पूर्ण अमलें के साथ कलेक्टर श्री जेष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागरजी महाराज के चरणों में पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया और आने वाले महा महोत्सव के संदर्भ में चर्चा की इस दौरान क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र कुमार सर्राफ महामंत्री आर के जैन महोत्सव संयोजक दादा वीरेश सेठ सहित कमेटी के सभी प्रमुख जन विशेष रूप से उपस्थित थे। कमेटी द्वारा आचार्य पदारोहण महा महोत्सव की सभी तैयारियो को बहुत ही व्यापक रूप दिया जा रहा है जिससे आने वाले लाखों भक्तो अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *