क्षुल्लिका श्री संदेशमति माताजी का 10 उपवास पश्चात सम्यक उत्तम समाधि मरण
खमेरा
तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108सन्मतिसागर जी महाराज से दीक्षित एवं चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य भगवंत 108 श्री सुनीलसागर जी गुरुदेव की शिष्या क्षुल्लिका 105 श्री संदेशमति माताजी की संयम साधना में 23 दिसंबर से यम संलेखना अंतर्गत आपने चारों प्रकार के आहार का त्याग कर दिया था।1 जनवरी को रात्रि 11.55 बजे चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री सुनीलसागर जी गुरुदेव के श्रीमुख से णमोकार मंत्र सुनते हुए बहुत ही निर्मल शांत उत्कृष्ट परिणाम सहित सभी साधूऔ के सानिध्य में समाधी मरण हो गया है। आपके संयम त्याग की कोटिश अनुमोदना करते हैं।माताजी की डोल यात्रा प्रातः 7:00 बजे लाल मंदिर खमेरा से निकलेगी
