भीषण शीतलहर एवम कोहरे के बीच नव वर्ष के प्रथम दिवस रामगंजमंडी से कैथूली तक निकली भव्य पदयात्रा
रामगंजमंडी
भीषण शीतलहर एवम कोहरे के बीच रामगंजमंडी से अतिशय क्षेत्र कैथूली तक नव वर्ष के प्रथम दिवस 16 किलोमीटर की पदयात्रा हुई।
इस पदयात्रा में भक्ति उल्लास जमकर दिखा हर कोई बस भक्ति में रमता हुआ दिखाई दे रहा था बस एक ही आस लेकर चल रहा था कि प्रभु पारसनाथ का दर्शन करना है ऐसी भीषण शीतलहर में हर कोई बस पैदल चलता दिखाई पड़ रहा था और भक्ति में झुमता हुआ दिख रहा था वीर जी की सेना चली महावीर जी की सेना चली पारस प्यारा लागो चवलेश्वर प्यारा लागो जैसी भजनों पर भक्ति से ओत प्रोत होकर पदयात्री झूम रहे थे।

श्रावक परिवार रामगंजमंडी द्वारा आयोजित पदयात्रा में बच्चे बूढ़े जवान हर कोई सम्मिलित था। यह पदयात्रा प्रातः 6:00 बजे रामगंज मंडी के मूलनायक शांति नाथ भगवान के दर्शन कर जय जयकार करते हुए रवाना हुई। पदयात्रियों को माला तिलक
लगाकर जय जयकार करते हुए मंगल कामना करते हुए रवाना किया गया। सर्दी की परवाह न करते हुए हर कोई बस प्रभु दर्शन करने के लिए चला जा रहा था पदयात्रा का आलम यह रहा की किसी को भी शीत लहर का एहसास नहीं हुआ अपने आप में यह एक कीर्तिमान ही कहा जाएगा कि सर्दी में जहां लोग रजाइयों में दुबके हुए रहते हैं वहीं भारी कोहरे के बीच यह पदयात्री चल रहे थे। भौतिकता के इस युग में जहां युवा नव वर्ष मौज शोक मे व्यतीत मस्ती आदि में व्यतीत कर देता हैं ऐसे में श्रावक परिवार के सौजन्य से हुई पदयात्रा एक प्रेरणा है। पद यात्रा में अल्पाहार का सौभाग्य मातु श्री सोहन भाई मुकेश जैन ओसारा परिवार एवं पद यात्रियों के स्नेह भोज का सौभाग्य सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया रामगंजमंडी परिवार को प्राप्त हुआ। जैसे ही यह पदयात्रा क्षेत्र पर पहुंची पदयात्रियों का उत्साह जमकर दिख और भक्ति में झूमते गाते पारस के दरबार में पहुंचे। इसके उपरांत मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक एवम शांतिधारा की गई।
जिसे सिद्धार्थ जैन शास्त्री एवं आकाश जैन आचार्य ने विधि




विधान से संपन्न करवाया। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य प्रमोद कुमार रजनी बाबरिया परिवार रामगंजमंडी एवं प्रद्युम्न राजकुमारी सुरलाया परिवार रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ ।

वहीं प्रथम शांतिधारा का पुण्यलाभ सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया परिवार रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ ।






दूसरी ओर से शांतिधारा का लाभ शशिबाई सुरेंद्र जैन रेलवे वालों को प्राप्त हुआ । अन्य शांतिधारा का लाभ करुणेश कुमार गौरव अंकित किंगश्री परिवार एवं पदमचंद तुषार दुगेरिया परिवार मोड़क वाले रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ । कमेटी की ओर से सभी पुण्यार्जक परिवार का बहुमान किया गया और सभी पदयात्रियों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
