*जैन युवा परिषद का 49 वां स्थापना दिवस एवं नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित*
कामां
अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा कामां द्वारा 49 वां स्थापना दिवस समारोह व नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह कस्बे के कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ।
अलसुबह जैन धर्मशाला से प्रभात फेरी कस्बे के महावीर पार्क,चन्द्रप्रभु मन्दिर,धर्मंनाथ मन्दिर,शांतिनाथ मन्दिर होते हुए विजयमती त्यागी आश्रम तक निकाली गई तो छोटे छोटे बच्चों ने बड़े उत्साह से जैन धर्म के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। मुख्य कार्यक्रम णमोकार महामंत्र जाप्य व महावीर प्रसाद पंकज जैन सचिन जैन पथराली परिवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ आयोजित हुआ तो इस अवसर पर भगवान का पालकी में विहार कराया गया। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य धर्मचंद सुनील कुमार अनिल जैन अगोनिया परिवार को प्राप्त हुआ तो अन्य इंद्र बनने का सौभाग्य पदमचंद अरुण जैन,सत्येंद्र प्रसाद, राजेन्द्र कुमार धर्मचंद जैन व खवासी संजय जैन सक्षम सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। इंद्राणी के रूप में अंजना जैन शैली जैन लहसरिया कलश लेकर भगवान के आगे चल रही थी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने कहा कि युवाओं को केरियर के साथ साथ धार्मिक संस्थाओं के साथ जुड़कर भी सहयोग प्रदान करना चाहिए। युवा असीम शक्ति का भंडार होते हैं।

*नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ* कार्यक्रम में देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित भाव से नवीन कार्यकारिणी ने आकाश जैन सर्राफ की अध्यक्षता में शपथ ली तो वही शीतल जैन बैनाड़ा उपाध्यक्ष,मयंक लहसरिया मार्गदर्शक,मोहित जैन




महामंत्री,विशाल जैन मंत्री,आशीष जैन कोषाध्यक्ष,अभिषेक जैन नवीन जैन को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। राजेन्द्र जैन लहसरिया, दिनेश ठेकेदार,प्रदीप बड़जात्या संरक्षक बनाये गए। कार्यक्रम में दौलत जैन एंड पार्टी द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी गई तो वहीं संजय जैन बोलखेड़िया, दीपक सर्राफ, संजय सर्राफ ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में संपूर्ण जैन समाज ने भाग लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
