सीपुर विमलमय होने के साथ हुआ भक्तिमय

धर्म

सीपुर विमलमय होने के साथ हुआ भक्तिमय
सीपुर
परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री108 विमल सागरजी महाराज का 30 वा उर्ध्वारोहण दिवस परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज के सुशिष्य मुनि श्री अपूर्व सागरजी, मुनि श्री अर्पित सागरजी, मुनि विवर्जित सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

अधिष्ठाता नितिन भैया के निर्देशन एवम पंडित प्रतिष्ठाचार्य कमलेश जैन सलूंबर के तत्वाधान में आचार्य श्री विमल सागरजी महाराज की प्रतिमा पर 36 प्रकार के विभिन्न रसों एवं द्रव्यों से अभिषेक किया गया।पंचामृत अभिषेक पवन कुमार नाथूलाल जगावत बड़ावली, शांतिधारा मनीष जैन बांसवाड़ा, आम्र रस अभिषेक मदनलाल सराडा ने किया। आयोजन में बांसवाड़ा, उदयपुर, सलूंबर, अहमदाबाद, मुंबई, सहित मेवल, वागड़, छप्पन क्षेत्र के श्रावक उपस्थित रहे। सेरिया एवं बस्सी के श्रावकों ने मुनि संघ को अपने गांव में पधारने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया। इस अवसर पर मुनि संघ के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेट कर आरती की गई


वर्षायोग हेतु निवेदन –
इस अवसर पर मुनि संघ को क्षेत्र कमेटी ने 2025 का वर्षायोग सीपुर में करने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *