पारसोला में बाल एवं श्रावक संस्कार शिविर में आचार्य श्री संघ द्वारा धार्मिक शिक्षण

धर्म

पारसोला में बाल एवं श्रावक संस्कार शिविर में आचार्य श्री संघ द्वारा धार्मिक शिक्षण। पारसोला प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण शताब्दी पद प्रतिष्ठापना कार्यक्रम अंतर्गत नगर के बच्चों युवाओं यूवतियों को जैनत्व के धार्मिक संस्कार देने के लिए 20वीं सदी की अक्षुण्ण आचार्य परम्परा के *पंचम पट्टाचार्य! 108 श्री वर्धमान सागर महाराज ससंघ* सान्निध्य में *अद्भुत 7 दिवसीय बाल एवं श्रावक संस्कार शिविर* का आयोजन धर्मनगरी पारसोला में दिनाँक *28/12/2024 से 03/01/2025* तक आयोजित किया गया है| शिविर में प्रोढ़, युवक / युवती, बालक एवं बालिकाएं सभी भाग ले रहे हैं | जयंतीलाल कोठारी अध्यक्ष दशा हूंमड समाज एवं ऋषभ पचोरी अध्यक्ष वर्षायोग समिति ने बताया कि शिविर में भाग लेने से ज्ञान में अभिवृद्धि एवं पुण्य का संचय करने का अनुपम अवसर मिल रहा है। वीरेंद्र सेठ पारसोला ने बताया कि पारसोला में विराजमान वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री संघ सानिध्य में शिविर में प्रातः श्रीजी का अभिषेक पूजन डॉ सुधीर शास्त्री बारामती व सुनील जैन जयपुर द्वारा करवाया जा रहा है। दोपहर में मुनि श्री हितेंद्र सागर,प्रभव सागर,मुमुक्ष सागर व आर्यिका महायशमति के द्वारा प्रथम भाग ,द्वितीय भाग ,छह ढाला, रत्नकांड-श्रावकाचार व तत्वार्थ सूत्र की कक्षाएं चली । शिविर में प्रतिदिन दिन सेंकड़ों शिविरार्थियों ने भाग लेते है। वीरेंद्र सेठ ,राजेश पंचोलिया ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से भगवान के दर्शन, अभिषेक ,पूजन स्वाध्याय कैसे करना चाहिए ।इसे सरल भाषा में बतलाया जा रहा है ।श्रावक के क्या गुण है? सांय काल में प्रतिक्रमण, शंका समाधान एवं प्रश्न मंच का आयोजन होता है।दोनों समय अल्पाहार एवं पुरुस्कार दिए जा रहे हैं । धार्मिक संस्कार शिविर में सभी उम्र के छोटे से लेकर बड़े समाज जनो द्वारा भाग लिया जा रहा हैराजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *