वात्सलय धाम वात्सलय वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी की प्रेरणा से अनाथ व असहाय बच्चो के लिए कार्य करने वाली संस्था है
रैवासा
वात्सल्य धाम रैवासा अनाथ व असहाय बच्चो की संस्था है।जिसकी प्रेरणा वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री 108 वर्द्धमान सागर महाराज से मिली। मिली जानकारी अनुसार जब वो अपने दीक्षा गुरु आचार्य श्री 108 धर्मसागर जी महाराज की जन्म स्थली गम्भीरा में 2016 में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा हेतु आये थे,तब 30 सितंबर 2016 को इसका शिलान्यास हुआ और 29 जून 2019 को गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में इसका उद्घाटन हुआ।

विवरण
आपको बता दे वर्तमान में यहा 21 बच्चे और 2 वृद्ध है। साथ ही इस संस्था द्वारा अपना परिवार वृद्धाश्रम का भी निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इतना ही नही इस संस्था ने साथ में ही जीवदया परोपकार की और बढ़ते हुए पक्षियों को दाना व अनाश्रित गायो के इलाज व रहने व चारे की व्यवस्था भी की गई है।
कोरोना में यहाँ कोविड सेंटर भी बनाया गया।

वही कोविड 19 में वात्सल्य धाम रैवासा द्वारा लोगो के इलाज हेतु कोविड सेंटर बनाया गया। जरूरतमंद लोगों को खाना व राशन किट वितरित किये गए। व अनाश्रित गायो हेतु प्रतिदिन चारे की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई थी।
बच्चो के लिए उत्तम वातावरण
वर्तमान में यहा बच्चो को स्कूली शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा ,खेल कूद व अपनत्व का माहोल प्रदान किया जाता है। और वृद्धजन व बच्चो के लिए यहा एक उत्तम वातावरण है।
आओ हम भी वात्सल्य धाम की इस मुहिम में जुड़ कर सहयोग करे ।
सहयोग के लिए संपर्क करे-
आशीष जयपुरिया, सीकर
7976126413
रवि जैन, रैवासा 9602647477
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
