मुनि द्वय के सानिध्य में ध्वजारोहण के साथ चन्द्रौदय तीर्थ चांदखेड़ी पर दो दिवसीय मैला शुरू

धर्म

मुनि द्वय के सानिध्य में ध्वजारोहण के साथ चन्द्रौदय तीर्थ चांदखेड़ी पर दो दिवसीय मैला शुरू

चांदखेड़ी 
आज प्रातःकाल 9 बजे नित्य शान्तिधारा व अभिषेक के पश्चात प्रबंध कार्यकारिणी , स्थानीय समाज व बाहर से पधारे हुए अतिथि व यात्रियों की उपस्थिति मे एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य श्री निष्पक्ष सागर जी व श्री निस्पृह सागर महाराज के मंगल सानिध्य में मंगलाष्टक उच्चारण के साथ ध्वजारोहण से चांदखेड़ी मे दो दिवसीय मैला शुरू हुआ।

 

 

इस अवसर मुनि १०८ श्री निष्पक्ष सागर जी का मंगल उदबोधन हुआ।ध्वजारोहण पुण्यार्जक परिवार जयमाला देवी प्रदीप,संचित,सरिता, प्रिया,तेजस्वी,विशाल,शुभी,गांधीधाम गुजरात परिवार व राजेन्द्र अनिता नेहा अभिषेक निखिल महावीर जी पाटनी परिवार कोटा द्वारा किया गया।
दोपहर के सत्र में कार्यकारिणी की साधारण सभा की बैठक हूई जिसमें महामंत्री श्री नरेश जैन वेद ने पुर्व बैठक का समीक्षा व विवरण बताया मन्दिर विकास के सन्दर्भ मे सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखेव अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका ने बताया कि 2021 में जगत पुज्य मुनि १०८ श्री सुधासागर जी की प्रेरणा से गर्भग्रह विस्तार का कार्य शुरू किया था अब वह पुर्णता की ओर है इसी वर्ष जब मुनिश्री सुधासागर जी क्षेत्र पर पधारेंगे उनके सानिध्य मे इस गर्भग्रह विस्तार की मंगलमय शुरुआत होगी।
कोषाध्यक्ष श्री गोपाल जी जैन वकील ने वर्षभर का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।कमेटी के प्रशान्त जैन ने बताया आज सांयकाल महिला महासमिति व मरुदेवी महिला मंडल चांदखेड़ी खानपुर द्वारा भव्य नाटक ” राजा श्रेणिक का ह्रदय परिवर्तन”प्रस्तुत किया जायेगा।
कल प्रातःकाल देवाधिदेव १००८ श्री आदिनाथ भगवान की नित्य अभिषेक व शान्तिधारा के पश्चात 9 बजे भव्य वार्षिक श्री जी की रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई महावीर पार्क से कलश भरकर वापस चांदखेड़ी आयेगी जहां पर मुनि द्वय के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक होगा ततपश्चात मुनि श्री के प्रवचन होंगे।

 

मैला संयोजक श्री मुकेश जैन मासूम ने बताया कि
रथयात्रा मे क्षेत्र पर विराजमान द्वय मुनिराज का सानिध्य रहेगा।
पंजाब भटिंडा से आया पाइप बेन्ड,पिडावा से आयी डीजे म्यूजिकल पार्टी, महिला मंडल दिव्य घोष,आदि शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगे।वात्सल्य भोज के साथ समापन होगा।

   अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *