आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ का गुरुधाम में मंगल प्रवेश-

धर्म

आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ससंघ का गुरुधाम में मंगल प्रवेश-
कोटा,
29 दिसंबर, आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का कोटा शहर आगमन से पूर्व झालावाड़ रोड़ स्थित फाटाखेड़ा ग्राम के गुरुधाम में मंगल आगमन हुआ।

 

संयोजक लोकेश जैन सोनी ने बताया कि लगभग 10 वर्षों बाद आचार्य संघ का आगमन कोटा की पावन धरा पर हो रहा है।कोटा शहर आगमन से पूर्व रविवार को प्रातः साढ़े 9 बजे फाटाखेड़ा स्थित गुरुधाम में मंगल प्रवेश हुआ।शनिवार को प्रातः साढ़े 7 बजे आचार्य संघ काल्याखेड़ी स्थित सरकारी स्कूल से लगभग 5 किलोमीटर विहार कर रविवार को भारतमाला सड़क मार्ग क्रासिंग से पूर्व आचार्य संघ की भव्य आगवानी कर फाटाखेड़ा ग्राम स्थित संत भवन में गाजे बाजे के साथ मंगल प्रवेश किया। 

गुरु धाम में मंगल प्रवेश पर गजराज ने भीशोभायात्रा को किया पुलकित गुजरात के साथ समाज के प्रतिनिधि एवं विधायक कल्पना देवी

       
विधायक कल्पना देवी,भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन,सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता,महामंत्री विनोद टोरड़ी,मनोज जैसवाल,संजय निर्माण,जे के जैन साहब,विजय,कपिल आगम,दीपक डी सी एम आदि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।

       
प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि मंच पर आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज,मुनि श्री 108 शांति तीर्थ महाराज मुनि श्री प्रिय तीर्थ जी आर्यिका श्री सत्यवती,आर्यिका हिमश्री के मंच पर विराजित होने पर पुण्यार्जक परिवार कमला देवी,लोकेश सोनी,डॉ.दीप्ति जैन,प्रासुक जैन आदि सोनी परिवार ने आचार्य प्रज्ञा सागर के चरणों के पादप्रछालन कर चरणों में श्रीफल भेंट किया।मंच संचालन अमित सोगानी ने किया।संगीतकार शिखर पाटोदी के भक्ति संगीत पर इस अवसर अर्पित जैन सर्राफ,विकास

 

महिला शक्ति के साथ मौजूद विधायक कल्पना देवी एवं भाजपा नेता राकेश मडिया साथ में गुरु धाम के प्रमुख लोकेश जैन एवं अन्य व्यक्तित्व
विधायक कल्पना देवी अपना उद्बोधन एवं अपने विचार प्रकट करते हुए

मजेतिया,सौरभ जैन,कमलेश सांवला,पारस अरोली आदि भक्तों ने झूमकर नृत्य किया।आचार्य संघ का आगामी 4 दिवसों का प्रवास यहीं रहेगा।आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने नव वर्ष पर कोटा विहार के दौरान मंडाना एवं राणपुर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन करते हुए आगे विहार की बात कही जिसपर हजारों भक्तों से भरा पांडाल जयकारों और तालियों से गूंज उठा।

 

तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का फाटाखेड़ा मंडाना स्थित गुरु धाम में भव्य मंगल प्रवेश हुआ जो अपने आप में एक अलौकिक एवं अभूतपूर्व था पूरे क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था इस शोभायात्रा में गजराज भी शामिल रहे इस भव्य अगवानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता श्री राकेश मडिया एवं लाडपुरा क्षेत्र की क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने भी यहां पहुंच कर गुरुदेव की मंगल आगवानी की।

    

आने वाले समय में यह क्षेत्र एक भव्य तीर्थं का रूप लेगा जो गुरुदेव की प्रेरणा से निर्मित होगा जिसे गुरु धाम के नाम से जाना जाएगा पूज्य गुरुदेव की परिकल्पना बहुत जल्द साकार रूप लेगी जो हाडोती की अभिन्न पहचान बनकर संपूर्ण विश्व में जिन धर्म की पताका लहराएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *