तीर्थकर का चारित्र बताओ प्रतियोगिता अभूतपूर्व रही
रामगंजमंडी

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में तीर्थकर का चारित्र बताओ प्रतियोगिता आयोजित हुई इसकी खास बात यह रही की इसमे हर वर्ग ने भाग लिया व समाज की प्रतिभा सामने आई।समाज की बेटियां बहुओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में 24 तीर्थकरो का वर्णन चिन्ह सहित जाना। सभी प्रतियोगी बहुत सुंदर सुंदर चित्र बनाकर लाए और सभी प्रतियोगियों ने बहुत ही बेहतरीन प्रस्तुति दी। जब प्रस्तुति दी गई तो मानो लगा कि सजीव चित्रण प्रस्तुत हुआ हो। इस आयोजन की शुरुआत में मंगलाचरण संगीता विनायका और उनकी टीम ने किया। इस आयोजन का कुशल संचालन पूजा सिंघल,सोनिया बागड़िया ने किया। व योजना बनाने में साधना पहाड़िया की विशेष भूमिका रही। इस प्रतियोगिता के 8 निर्णायक रहे निर्णायक मंडल में सुलोचना लुहाड़िया,
कनकमाला जैन, मनीषा लुहाड़िया, ममता जैन, देवेंद्र जैन, मनोज पहाड़िया, शर्मिला पहाड़िया लोकेश शास्त्री रहे इन्होने सभी की प्रस्तुति को अभूतपूर्व बताया। निर्णायक मंडल निर्णय अनुसार तृतीय शिप्रा विनायका, द्वितीय किरण सिंघल,प्रथम रेणु सिंघल रही। सभी भाग लेने वाले प्रतियोगियों को भी पारितोषिक प्रदान किये गए पारितोषिक दिलीप विनायका परिवार द्वारा दिए गए। इस आयोजन में राजकुमार गंगवाल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के अंत मे पूजा सिंघल व सोनिया बागड़िया ने सभी का आभार जताया।इस आयोजन में आलम यह रहा की लोग अंत तक जमा रहे। ऐसे आयोजन समाज को धार्मिक जानकारी प्रदान करने के साथ जोड़ने का काम करते है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
