सुप्रभात समूह रामगंजमंडी के सदस्यों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुवंतखेड़ा पहुंच कर बच्चों को गर्म स्वेटर मोजे और बिस्किट वितरित किए

धर्म

सुप्रभात समूह रामगंजमंडी के सदस्यों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुवंतखेड़ा पहुंच कर बच्चों को गर्म स्वेटर मोजे और बिस्किट वितरित किए
रामगंजमंडी
जीव दया परोपकार के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था सुप्रभात समूह रामगंजमंडी राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुवंतखेड़ा पहुंचा जहां बच्चों उनको देख काफी गदगद हो गए।
उन्होंने बच्चों को जब गरम स्वेटर,मोजे, और बिस्किट वितरण किया तो बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान और एक ऊर्जा दिख रही थी बच्चों को लग रहा था कि कोई उन्हें स्नेह बाट रहा है। निश्चित रूप से सुप्रभात समूह द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया ।

 

सुप्रभात समूह के अध्यक्ष श्री देवेंद्र जैन गर्ग ने कहा कि आज स्कूल पहुंचकर मुझे भी अपना बचपन याद आ गया उनका कहना था कि यह बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। यदि इन बच्चों की छोटी-छोटी जरूरत को पूरा कर दिया जाए तो इनका बौद्धिक विकास एवं शारीरिक विकास हो सकता है।

 

 

सुप्रभात समूह अध्यक्ष देवेंद्र जैन गर्ग के साथ, महावीर बाबरिया, विपिन सबदरा,रितेश ठाई, सिद्धार्थ बाबरिया, सुरेंद्र टोंग्या, संदीप बागडिया, निलेश धानोतिया, संजय हरसोरा आदि उपस्थित रहे इन सभी का कहना था कि हमें यह कार्य करके मन में एक अलग ही खुशी मिली एवं एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार मन में हुआ।

 

 

पूर्व में भी यह समूह ऐसे परोपकार के कार्य करता आया है। अपने लिए अपनों के लिए तो सब सब कुछ करते हैं लेकिन औरों के लिए भी कुछ करना सहज नहीं होता सुप्रभात समूह द्वारा किया गया कार्य प्रेरणास्पद है। शाला प्रधानाध्यापक महोदय लोकेश शर्मा की अगुवाई में शाला परिवार की ओर से समूह के सदस्यों का स्वागत किया एवं समूह के कार्य के प्रति आभार प्रेषित किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *