जीवन में दूसरों के सुखों को देखकर दुखी न हो पुलक सागर महाराज

धर्म

जीवन में दूसरों के सुखों को देखकर दुखी न हो पुलक सागर महाराज
डूंगरपुर
जीवन में दूसरों के सुखों को देखकर दुखी न हो, दूसरों को देखकर दुखी होने वाले कभी सुखी नहीं रह सकते है। इसलिए जो मिला है उसमें आनंद ढूंढे।

 

 

ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतर्गत प्रवचन देते हुए आचार्य श्री पुलक सागर महाराज ने यह बात कही उन्होंने कहा कि समस्या हर व्यक्ति के जीवन में होगी, किसी को थोड़ी, किसी को ज्यादा। इनमें से कुछ समस्या तो हम खुद पैदा करते हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जिसके जीवन में तकलीफ न हो, मुसीबत न हो, परेशानी न हो 90% समस्या ऐसी है कि जो समस्या ही नहीं है। जिंदगी को ऊंचा उठाने के लिए हौसलों की जरूरत होती है।

समस्या जीवन में नहीं है समस्या हमारी सोच में है। नकारात्मक सोच से समस्या उत्पन्न होती है, जो मिला है उसमें आनंदित रहो।

 

 

जो सद्भाव पर सब दृष्टि रखेगा वो सदा सुखी रहेगा। दूसरों को देखकर अपने जीवन में समस्या पैदा मत करो। खुश रहना सीखो, खुश रखना सीखो।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *