आचार्य श्रीविद्यासागर महाराज चारों वेद और चारों धाम है- उमा भारती
रहली
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सिर्फ संत नहीं वे भगवान है। संत जिस अवस्था को प्राप्त करने के लिए तपस्या करते हैं, अब वह आचार्य श्री के लिए लक्ष्य हो गया है। आचार्य महाराज चारों वेद और चारों धाम है। वे राम कृष्ण और शिव हैं। यह बात मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और साध्वी उमा भारती ने तीर्थ क्षेत्र पटनागंज रहली जिला सागर मैं आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन करने के बाद कहीं।
उनमें सारा हिमालय समाया है उमा भारती
सुश्री उमाभारती ने आगे कहा महाराज के अंदर सारा हिमालय समाया हुआ है। हिमालय में तपस्वियो की जो तपस्या है, आभा है, ऊर्जा है, शक्ति है वह आचार्य श्री में समाई हुई है।आचार्य श्री के दर्शन कर लेना ही आपने चारों धाम के दर्शन कर लिए। इस भूमंडल पर महाराज की छाया लंबे समय तक बनी रहे, और वह शतायु हो उनके सामने धर्म का अधिष्ठान बना रहे। वह स्वयं चाह ले तो शतायु हो सकते हैं। उनकी इच्छा के ऊपर सब निर्भर है।
उन्होंने मुझ पर आशीष की वर्षा की उमा भारती
उमा भारती ने कहा कि आज आचार्य भगवन स्वस्थ लगे, और उन्होंने मुझ पर आशीष की वर्षा की है।
तुम भारती हो तुम्हारे अंदर भारतीयता होना चाहिए आचार्य श्री
वही अपने उदबोधन में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने कहा की अब आपको साध्वी दीदी मैडम में क्या होना चाहिए, तभी सभी मुनियो और लोगों ने कहा कि हमें दीदी बोलना चाहिए,इसलिए उमा भारती ने सभी से आग्रह किया चाहे प्रशासनिक या पुलिस के अधिकारियों या अन्य लोग मुझे दीदी ही कहें, और आचार्य श्री ने यह भी कहा कि तुम भारती हो तुम्हारे अंदर भारतीयता रहनी चाहिए।
यह रहे मोजूद
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मंत्री गोपाल भार्गव समाजसेवी मुकेश जैन ढाना, पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर, भाजपा नेता राजकुमार सुमरेडी, सुधीर यादव, राकेश जैन चांदपुर, सुशील जैन, कुट्टूभैया, कपिल जैन बरोदा, ब्रह्मचारी रजनीश भैया आदि ने भी आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया।
भारती ने ली स्वास्थ्य की जानकारी
उमा भारती ने बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा से आचार्य श्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
स्वागत किया गया
दोपहर 3 बजे उमा भारती भोपाल से रहली पहुंची, जहां पर रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव रतन सिंह सिलारपुर, अभिषेक भार्गव, सुरेश घोसी, राजेंद्र जारोलिया, सुधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी, इंद्रपाल सिंह लोधी, महेश पटेल, अमित नायक, कमल लोधी, तृप्ति लोधी, व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने भी उमा जी का स्वागत किया
मुकेश जैन ढाना से प्राप्त जानकारी
संकलंन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
