17 मार्च को होगी पूर्णाहुति
रामगंजमडी
अष्टान्हिका महापर्व पर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर रामगंज मंडी पर चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान की 17 मार्च को हवन पूर्णाहुति होगी।
दिनांक 10 मार्च 2022 गुरुवार से प्रारंभ हुए अष्टानिका महापर्व पर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने सपरिवार बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए समाज के महासचिव पदम सुरलाया ने बताया कि इसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रातःकाल अभिषेक शांतिधारा बोलियों के द्वारा इसके पश्चात नित्य पूजन एवं विधान की पूजन की गई। साथ ही मंडल जी पर श्री फल समर्पित किये गये। एवं शाम को महावीर भगवान की आरती, सिद्धचक्र विधान की आरती के साथ भक्तामर स्त्रोत से मंत्रित 48 दीपको द्वारा महा आरती का आयोजन हुआ। जिसके पुण्यार्जक प्रतिदिन अलग-अलग परिवार रहे। वही भक्ति से ओत प्रोत इस वातवरण की बेला में महिलाशक्ति द्वारा, आरती के पश्चात महिलाओं द्वारा अठाई गीत व विनती गाई गयी।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी की रिपॉर्ट
