संकल्प शक्ति ऐसी शक्ति है जिसके द्वारा हम बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं निर्वेगसागर महाराज
इंदौर
संकल्पशक्ति” ऐसी महान शक्ति है जिसके द्वारा हम बहुत कुछ प्राप्त कर सकते है उपरोक्त उदगार मुनि श्री निर्वेगसागर महाराज ने रेवतीरेंज में प्रतिभास्थली की बहनों तथा बेटियो को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।
मुनि श्री ने कहा कि यह आचार्य श्री की बहुत बड़ी कृपा है जो आप लोगों कि बेटिया दृढ़ संकल्प दीदीयों की संगति में अपनी लौकिक शिक्षा के साथ संस्कार शिक्षा के साथ आगे बढ़ रही है। मुनि श्री ने कहा कि “संकल्प शक्ति” ऐसी शक्ति है जो हमें प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाती है।
उन्होंने बेटियो को संबोधित करते हुये कहा कि “प्रतिभास्थली” में जो संस्कार दीदीयों ने आप लोगों को दिये है वह संकल्प आपकी जिंदगी भर आपकी रक्षा कवच का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि आजकल शिक्षा को इतना अधिक व्यवसायिक कर दिया है कि हाई परसेंटेज के कारण बच्चे बहुत टेंशन में रहते है मुनि श्री ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि अच्छे नंबर लाने वालों बच्चों के संस्कार अच्छे हों यह जरुरी नहीं हां जिनके पास अच्छे संस्कार होंगे वह बच्चे आगे बढ़े और आज वह उच्चपदों पर कार्यरत हो।



मुनि श्री ने कहा कि आप सभी बहुत प्रतिभाशाली हो,शिक्षा यदि संस्कार के साथ होगी तो आपके जीवन में बहुत काम आएगी। शिक्षा का उद्देश्य नौकरी करना नहीं होंना चाहिये चारों और भौतिकता की चकाचौंध है और बेटी बेटियाँ रिलेशनशिप में रहना प्रारंभ कर देती है ऐसे कुमार्ग और कु संस्कार से बचना चाहिये आपके सामने भी दो ही मार्ग सामने आएगे या तो सन्यास का मार्ग चुनो या गृहस्थी का मार्ग

मुनि श्री ने कहा कि विवाह कराने का उद्देश्य अपने आपको संयम के साथ गृहस्थी बसाकर जीवन जीना कन्याओं के लिये 18 वर्ष की उम्र विवाह की सही उम्र है इससे आपकी संस्कृति और संतति दोनों सुरक्षित रहती है यदि आप लोग अपने उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ोगे तो आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज एवं श्री विनम्रसागर महाराज स संघ मंच पर विराजमान थे।
अविनाश जैन विद्यावाणी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
