रेलवे कॉलोनी के नाले पर ढकान न होने के कारण जीव जंतु को उठाना पढ़ती है पीड़ा व वासिंदे भुगत रहे है खामियाजा—

राज्य

रेलवे कॉलोनी के नाले पर ढकान न होने के कारण जीव जंतु को उठाना पढ़ती है पीड़ा व वासिंदे भुगत रहे है खामियाजा—
रामगंजमडी
रामगंजमडी जो अब जंक्शन बन चुका है लेकिन आज भी रेल्वे कॉलोनी में वर्षों से यहाँ बना नाला असुरक्षित है। इस नाले में ढकान नही है, जिसका खमियाजा जीव जंतु को अक्सर उठाना पढ़ता है। ऐसा ही मामला मंगलवार की सुबह हुआ जब एक गाय का बछड़ा उस नाले में गिर कर फंस गया,वह निकलने की नाकाम कोशिश करता रहा लेकिन वह निकल नही पा रहा था।

जब संजय जैन ने देखा ओर पड़ोसी संजय पतीरा,हरेश पतीरा की सहायता से सभी ने जीवदया, परोपकार,मानवीयता के साथ काफी मशक्कत के बाद उस बछडे को बाहर निकाला और उसे जीवनदान प्रदान किया।इनका कहना है ऐसा कही बार हो चुका है।व कई जानवर इस नाले में जान भी गवाँ चुके है लेकिन इस और ध्यान नही दिया जाता है,बार बार ऐसी पुनरावृत्ति होती ही रहती है व पशुओ को पीड़ा कारक खामियाजा भुगतना ही पड़ रहा है। रेल्वे व जिम्मेदार व्यक्ति शीघ्र इस को संज्ञान में लेवे। व कई समय से इस नाले की सफाई भी नही करवाई गई है। जिससे ज़हरीले जीव जंतुओं का कहर भी कॉलोनी वासियो को झेलना पड़ रहा है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *