जन्म कल्याणक के दिन हुआ पिच्छिका परिवर्तन

धर्म

जन्म कल्याणक के दिन हुआ पिच्छिका परिवर्तन
खिमलासा
संत शिरोमणी आचार्य गुरुदेव 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के ज्येष्ठ शिष्य एवम आचार्य श्री108समय सागर जी महाराज आज्ञानुवर्ती शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 विमल सागर जी महाराज ससंघ का वर्ष 2024 का मंगल चातुर्मास खिमलासा में हुआ है।और मुनिसंघ के पावन सानिध्य में धर्म नगरी खिमलासा में दिनांक 10 दिसम्बर से पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा हे /

 

आज गुरुवार 12 दिसम्बर को जन्म कल्याणक के दिन तीर्थंकर आदिकुमार का पाण्डुक शिला पर ले जाकर सौधर्म आदि इन्द्रो ने अभिषेक किया / बाल ब्र प्रतिष्ठा सम्राट श्री विनय भैया जी बंडा के कुशल निर्देशन में यह महोत्सव साआनन्द चल रहा हे / जन्म महोस्तव के साथ ही दोपहर में पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी अनंत सागर जी धर्म सागर जी और भाव् सागर जी का भव्य पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव संयम पर्व के रूप में मनाया गया / पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी के परम भक्तो की धर्म नगरी गौरझामर से पूरी समाज ने खिमलासा में आकर सुन्दर सुन्दर अष्ट द्रव के थाल समर्पित किये / पिच्छी के महत्व को बताते हुए मुनि श्री विमलसागर जी ने बताया की इस कलयुग में संयम को धारण करना बहुत दुर्लभ है / मुनिश्री विमल सागर जी की पुराणी पिच्छिका कमल जी मोदी को प्राप्त हुई

 

गुरुभक्त दीपक चौधरी ने बताया पाषाण से भगवान बनाये जाने वाला ये अनुष्ठान विधान जैन समाज का महा महोत्सव होता हे / इस महामहोत्सव में पूज्य मुनिराजो और प्रतिष्ठाचार्य जी द्वारा मूर्ति में प्रान प्रतिष्ठा की जाती हे अर्थात पत्थर से भगवान बनाये जाते हे / खिमलासा के मुनिभक्त ईशान इंद्र बने सोयल चौधरी ने बताया की पूरी खिमलासा ने एक सूत्र में बंधकर ये महा महोत्सव कराया हे हमारी जैन समाज एक अखंड जैन समाज हे और पूज्य गुरूजी के आशीर्वाद से ही सब हो रहा हे ये महोत्सव 17 दिसंबर तक चलेगा
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *