जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा प्राप्त
खानपुर
खानपुर उपखण्ड के पनवाड कस्बे में एक रोचक जानकारी सामने आई।
यहां के निवासी गोभक्त ओर समाजसेवी पूर्व जिला परिषद सदस्य दा भाई दसरथसिंह सोलंकी ने बताया कि कस्बे में कल्याणराय जी मंदिर के समीप शीतला माता के स्थान पर जीर्णोद्धार चल रहा है। वहां पर ही भक्तगण लम्बे समय तक सीने तक दिखाई दे रही
प्रतिमा को बालाजी की प्रतिमा मानकर भक्ति आराधना कर रहे थे एवं इसकी सेवा पूजा कर रहे थे।

लेकिन, शीतला माता के स्थान जीर्णोद्धार करते समय आज उक्त प्रतिमा के आसपास भी खुदाई की गई तो यहां खड़गासन अवस्था में
जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा निकली। साथ ही अन्य पदमासन प्रतिमा भी निकली है। जो भग्न अवस्था में है।
यह प्रतिमा कौन से भगवान की है कितनी प्राचीन है यह कल सुबह




तक साफ हो पाएगा। जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमाएँ निकलना शोध का विषय है। और यह दर्शाता है कि यहां कभी जैन बंधु रहे होंगे। यह इस बात का भी परिचायक है कि जैन दर्शन कितना प्राचीन है यह जैन दर्शन की प्राचीनता का अकाटय प्रमाण को परिलक्षित करता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
