गुरु पूजन कर मनाया 38वां समाधि दिवस । आचार्य कल्प श्रुत सागर जी महाराज का समाधि दिवस। विंनयांजलि सभा का आयोजन

धर्म

गुरु पूजन कर मनाया 38वां समाधि दिवस ।
आचार्य कल्प श्रुत सागर जी महाराज का समाधि दिवस।
विंनयांजलि सभा का आयोजन

मदनगंज-किशनगढ़।

सिटी रोड स्थित जैन भवन में आर्यिका 105 श्रुतमती माताजी व आर्यिका सुबोधमती माताजी ससंघ के सानिन्ध्य में श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत और सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से 17 मई को आचार्य श्रुतसागर महाराज का 38वां समाधि दिवस मनाया गया। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि शनिवार को प्रातः भगवान शांतिनाथ आदिनाथ एवं महावीर स्वामी के जल, नारियल पानी, नारंगी रस, आम रस, मौसंबी रस,अनार रस, सर्वोषधि, शर्करा, घृत, केसर, पुष्प, सुगंधित जल से पंचामृत अभिषेक कर पंचामृत अभिषेक कर शांतिधारा की गई

 

 

तत्पश्चात विधानाचार्य मनीष गोधा फागी के निर्देशन में शांति विधान मंडल पर शांति विधान करते हुए अर्घ समर्पित किए गए 20वीं सदी के दिगंबर परंपरा के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष पूजन के दौरान भक्ति नृत्य करते हुए का भक्तों ने जल, चंदन,अक्षत,नैवेद, दीप, धूप, फल आदि अष्ट द्रव्य समर्पित किए। आचार्य श्री की जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय हो गया, अंत में आरती की गई।

 

 


दोपहर में विंनयांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभा का शुभारंभ 20वीं सदी के प्रथमाचार्य चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर आचार्य धर्म सागर आचार्य कल्प श्रुत सागर एवं आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दिलीप कासलीवाल, राजेश पांड्या सुभाष बड़जात्या ने दीप प्रज्वलन कर किया गया

 

 

 

कार्यक्रम में यशस्वी बोहरा एवं प्रांजुल जैन ने भक्ति नृत्य कर मंगलाचरण किया। सभी पूर्वाचार्य को अर्घ समर्पित किए विधानाचार्य मनीष गोधा के निर्देशन में भक्ति भाव से मनोज जैन एंड पार्टी जयपुर की सुरमधुर लहरियो पर आचार्य धर्म सागर जी एवं आचार्य कल्प श्रुत सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन करते हुए जल, चंदन,अक्षत,नैवेद, दीप, धूप, फल आदि अष्ट द्रव्य समर्पित किये‌। कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्रुतसागर जी महाराज के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सही जवाब देने वाले व्यक्ति को रजत सिक्का देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गंगवाल, समाजसेवी संजय पापड़ीवाल ने में श्रुतसागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विंनयांजलि प्रस्तुत की

 

 

कार्यक्रम में आर्यिका श्रुतमति माताजी के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य संजय कुमार पुनीत कुमार पापड़ीवाल परिवार को प्राप्त हुआ वही शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद ठोल्या व कैलाश बाकलीवाल को प्राप्त हुआ व वस्त्र भेट करने का सौभाग्य अशोक कुमार सुखमाल मुकेश कुमार बोहरा परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री मुनिसुव्रतनाथ पंचायत के सदस्यों द्वारा बाहर से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
अंत में आर्यिका 105 श्रुतमती माताजी व आर्यिका सुबोधमती माताजी ने सभी को मंगलमय आशीर्वाद दिया। मंच संचालन अजीत बाकलीवाल ने किया।

 संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *