भारत विकास परिषद के संजय पतीरा को मिला शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा नेत्रदान के सराहनीय कार्य हेतु सम्मान*
रामगंजमंडी
शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 2024 उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान तुमसे अच्छा कौन हैका आयोजन किया गया, नैत्रदान में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले सभी ज्योति मित्रो का
कोटा के जवाहर नगर स्थित ऐलेन के सत्यार्थ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलवंत जी गोड, संगीता जी गोड व कोटा फाउंडेशन की पूरी टीम की रही।
शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिए गए सम्मान को रामगंजमंडी से भारत विकास परिषद के संजय पतीरा ने यह सम्मान लिया
व दिनेश डपकरा जो कार्यक्रम में उपस्थित नही होने से उनको भी इस सम्मान को दिया जावेगा।

शाइन इंडिया फाउंडेशन के संजय बीजावत ने भी यह सम्मान प्राप्त किया,व नैत्रदान में सदैव सहयोग के लिये मोनू माहेश्वरी व वर्धमान डांगी को यह सम्मान प्रदान किया जावेगा।

उक्त कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कुलवंत जी गोड, संगीता गोड व कोटा फाउंडेशन की पूरी टीम की रही। सम्मान पत्र में अनुमोदन स्वरूप कहा गया कि

आपके इस अतुल्य, असाधारण अनवरत, पूर्ण समर्पण व निष्ठा के
साथ किये गये सेवा कार्य से कई लोगों को नया जीवन मिला है।
आपने यह सिद्ध किया है कि, एक छोटा सा प्रयास भी किसी के
जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है ।
संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन, आज आपको सम्मानित करते
हुए अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही है, आपकी निस्वार्थ सेवा
और समाज के प्रति आपकी समर्पित भावना को हमारा कोटीशः

नमन ।


आपके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगल
कामना ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
