*महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा सागवाड़ा ने की बेबी किट वितरण* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2026
आज़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के गायनिक वार्ड में नवजात शिशुओं को हाईजैनिक बेबी किट वितरण किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रवीर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गजाला परवीन,डा ज्योति परमार, स्नेहलता सिस्टर, एवं वामा चेयरपर्सन वीरा तिलकनंदिनी शाह, सचिव वीरा अनिता जैन, पूर्व अध्यक्ष वीरा प्रैरणा शाह, जोन कन्वीनर वीरा धनकुंवर आजणिया, वीरा साधना ग्गलालिया, वीरा धारिणी जैन उपस्थित रहे। अस्पताल के डाक्टर ,नर्सिंग स्टाफ, वामा वीरा सदस्यों ने मिलकर यह कार्यक्रम सम्पन्न करवाया।
* ब्रैस्ट फीडिंग **मां का दूध शिशु के लिए आवश्यक है** इस पोस्टर का विमोचन किया गया।
**स्वस्थ मां स्वस्थ शिशु** डाक्टर गजाला परवीन ने सभी प्रसूताओं को समझाया कि मां पोष्टिक आहार लें और स्वस्थ रहें।जन्म से लेकर 6 माह तक बच्चे को मां अपना ही दूध पिलाये। जिससे शिशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। स्वस्थ एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए शिशुओं को हाईजैनिक बेबी किट वितरण किया गया। ताकि नवजात शिशु किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचें रहे।

महावीर इंटरनेशनल वामा वीरा केंद्र सागवाड़ा द्वारा नियमित रूप से बेबी किट वितरण किया जाता है।
अभी दीपावली से पहले खुशीयों का बाजार प्रोजेक्ट भी करने वाले हैं। जिसमें सभी तरह के बड़ों के, महिलाओं के, बच्चों के वस्त्र, खिलौने आदि के स्टाल लगाए जायेंगे। जहां व्यक्ति 10 रूपए देकर अपनी आवश्यकता की कोई भी एक वस्तु ले सकते हैं।
