64 ऋद्धि ऋषिमंत्र दीप प्रज्वलन वृहद अनुष्ठान आराधना महोत्सव नसियां जी जैन मंदिर में होगा
कोटा
7 दिसंबर,आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक एवं नवाचार समय सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य मुनिश्री नीरज सागर एवं मुनिश्री निर्मद सागर महाराज पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाडी नसियां जी में प्रातः 9 बजे प्रवचन हुए
पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसियां जी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने
बताया कि शनिवार को प्रातः 7 बजे मुनिद्वय मुनिश्री निर्मद सागर महाराज मुनि श्री निर्मद सागर महाराज ने शांतिधारा करवाई जिस पर श्रद्धालुओं द्वारा पाण्डुशिला पर विराजित जिनेन्द्र भगवान के मस्तक पर शांतिधारा की गई।
निर्देशक हुकम जैन काका ने बताया की नसिया जी में मुनि संघ के सानिध्य में कोटा में पहली बार दिनांक 8 दिसम्बर , 2024 रविवार
सायं कालीन कार्यक्रम सायं 5 .15 बजे आरती सजाओ प्रतियोगिता होगी प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे इसी क्रम में सायं 5.30 बजे आचार्य भक्ति 5.40 बजे ध्वनि मंत्र उच्चारण के बाद सायं 5.45 बजे 64 ऋद्धि ऋषि मंत्र दीप वृहद अनुष्ठान आराधना महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें पूरे
हाडोती संभाग के श्रद्धालु भाग लेंगे।
पारस सोगानी ने बताया की नसियां जी में प्रवास के दौरान




प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान के अभिषेक, शांतिधारा,आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजन एवं मुनिद्व्य के प्रवचन एवं आहारचर्या संपन्न होंगे। दोपहर शास्त्रस्वाध्याय,संध्या काल में प्रतिक्रमण,आरती एवं सामयिक होगी।
अर्चना जैन ने बताया की मुनि संघ के प्रवचन से पूर्व सभी महिला मंडलों ,सकल समाज पदाधिकारियो, सरावगी समाज दादाबाड़ी, व श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य विद्या सागर महाराज की अष्ट द्रव्य का विशेष थाल सजाकर सगीतमय पूजा होगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
