निष्प्रही साधक ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज बिच्छू के डंक मारे जाने के बाद भी अपनी साधन में अडिग रहे। रामगंजमंडी के भक्त जनों ने लिया महाराज श्री का आशीष

धर्म

निष्प्रही साधक ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज बिच्छू के डंक मारे जाने के बाद भी अपनी साधन में अडिग रहे। रामगंजमंडी के भक्त जनों ने लिया महाराज श्री का आशीष
थड़ोद
परम पूज्य ऐलक श्री 105 क्षीरसागर महाराज सिंगोली के निकट थड़ोद नगर में विराजमान है। जहां वह उत्कृष्ट साधना कर रहे हैं।

 

 

 

शुक्रवार को पहुंचकर रामगंजमंडी के भक्त जनो ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य महाराज श्री से रामगंजमंडी के भक्त जनों में नितिन जैन सबद्रा, नीरज जैन सिंघल,
भूपेंद्रजैन ऋषभ जैन ने महाराज श्री की कक्षा में भाग लिया।

इन सभी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज श्री की साधना अपने आप में अलौकिक है पूज्य महाराज श्री की निर्मोहीता निष्प्रहता अपने आप में एक अलौकिक है।

 

 

 

 

वहा पहुंचने पर ज्ञात हुआ की महाराज श्री को कुछ दिन पूर्व बिच्छू द्वारा डंक मार लिया गया लेकिन महाराज श्री अपनी साधना से डिगे नही और अपनी साधना करते रहे।

 

निश्चित रूप से यही संत की साधना है। पूज्य महाराज श्री का वर्ष 2023 का वर्षा योग रामगंज मंडी में ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ था। यहां के गांव के लोग भी काफी धर्म लाभ ले रहे हैं। और कहते हैं कि यह हमारे अनंत जन्मों का पुण्य है कि ऐसे महाराज श्री का सानिध्य हमें प्राप्त हो रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *