मुनि संघ का दादाबाड़ी नसियां जी में भव्य मंगल प्रवेश51 स्वागत द्वार एवं रंगोली सजाई गई

धर्म

मुनि संघ का दादाबाड़ी नसियां जी में भव्य मंगल प्रवेश51 स्वागत द्वार एवं रंगोली सजाई गई

कोटा,6 दिसंबर,आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक एवं नवाचार समय सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य मुनिश्री नीरज सागर एवं मुनिश्री निर्मद सागर महाराज का मंगल प्रवेश पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाडी नसियां जी में प्रातः सवा 8 बजे हुआ। नसियां जी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 7 बजे मुनिद्वय का पद विहार विज्ञान नगर से हुआ। इससे पूर्व मुनि श्री निर्मद सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि आदमी चार प्रकार के होते हैं सुपारी की तरह नारियल की तरह बोर की तरह और किशमिश की तरह सुपारी की तरह ऊपर से अंदर से एक जैसे नारियल की तरह ऊपर से कठोर अंदर से मुलायम बोर की तरह चापलूस ऊपर से मीठा नीचे से हार्ड और किशमिश की तरह ऊपर से भी मुलायम अंदर से मुलायम और अच्छा। शांतिधारा का उच्चारण किया जिस पर श्रद्धालुओं द्वारा पाण्डुशिला पर विराजित जिनेन्द्र भगवान के मस्तक पर शांतिधारा की गई।

निर्देशक हुकम जैन काका ने बताया की दादाबाडी में जयकारों के बीच प्रवेश दादाबाड़ी प्रवेश से पूर्व मोदी कॉलेज पुलिया पर बैंड बाजों के साथ मुनिसंघ की भव्य आगवानी की गई ।जहाँ से भव्य शोभायात्रा के रूप में जयकारो के साथ धर्म ध्वज लेकर चल रहे युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों से आसमान गुंजायमान कर दिया।मार्ग में जगह जगह रंगोलियाँ सजाई गई और सजे स्वागतद्वार पर मुनि संघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई।

अर्चना जैन सर्राफ ने बताया की मुनि संघ के प्रवचन से पूर्व सभी महिला मंडलों ,सकल समाज पदाधिकरियो ने, सरावगी समाज दादाबाड़ी, व श्रद्धालुओं ने आचार्य विद्या सागर महाराज की अष्ट द्रव्य समर्पित करते हुए भक्तिभाव से सगीतमय पूजा की संगीतकार सौरभ सिद्धार्थ द्वारा अपनी स्वर लहरिया देते हुए दिव्य पूजन कराई । इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

रविवार को होगी 64रिद्धिमंत्र आराधना-

धर्मचंद धनोपिया ने बताया की मुनि संघ के सानिध्य में कोटा में पहली बार दिनांक 8 दिसम्बर , 2024 रविवार सायं कालीन कार्यक्रम 5 .15 बजे आरती सजाओ प्रतियोगिता (घर से सजा कर लाना हे ) प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार
5.30 बजे आचार्य भक्ति
5.40 बजे ध्वनि मंत्र 5.45 बजे अनुष्ठान 64 ऋद्धि ऋषि दीप आराधना का भव्य आयोजन होगा। इसमे पुरे हाडोती सभाग के श्रद्धालु भाग लेगे।
मनीष मोहिवाल ने बताया की नसियां जी में प्रवास के दौरान प्रातःकाल जिनेन्द्र भगवान के अभिषेक, शांतिधारा,आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजन एवं मुनिद्व्य के प्रवचन एवं आहारचर्या संपन्न होगी।दोपहर शास्त्र स्वाध्याय,संध्या काल में प्रतिक्रमण,आरती एवं सामयिक होगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *