गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी 50 व़ा गणिनी पदारोहण दिवस महोत्सव का शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी मे हुआ शुभारभ

धर्म

गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी 50 व़ा गणिनी पदारोहण दिवस महोत्सव का शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी मे हुआ शुभारभ

पारसनाथ

पूज्या आर्यिका प्रवर105 गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी के 50 वे गणिनी पदारोहण महोत्सव का शुभारभ शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर जी मे हुआ इस आयोजन का कुशल निर्देशन पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी कर रही है आयोजन मे अभूतपूर्व भक्ति ऊलास देखने को मिला

 

 

 

यह आयोजन तीन दिन तक कच्छी भवन मे आयोजित होगा इस आयोजन मे शामिल होने दूर दराज से भक्त पहुचे आयोजन मे सर्वप्रथम देवाज्ञा, गुरु आज्ञा ,घट यात्रा ।प्रात: 6:30 बजे पांडाल शुद्ध, मंडप उद्घाटन, सकली करण, इंद्रप्रतिषठा, अभिषेक, शांति धारा ,मंडल प्रतिष्ठा ।प्रातः 9:00 बजे मंगल मां विशुद्ध विज्ञ देशना  जिनसहस्त्रनाम विधान प्रारंभ हुआ। शांतिधारा का उच्चारण पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमति माताजी द्वारा किया गया महोत्सव मे एतिहासिक घटयात्रा निकाली गयी इसका यह सम्पूर्ण मधुबन मे भक्ति का वातावरण देखने को मिला जय जयकार की गूंज सुनाई दे  रही थी

महिलाए मस्तक पर कलश लेकर चल रही थी आयोजन मे वीर जैन व्यायामशाला ललितपुर जय माँ  विशुद्धजय घोष की प्रस्तुती ने सभी का मन मोह लिया इसी के साथ पूज्य गुरु माँ विशुद्धमति पालकी मे बिठाकर समारोह स्थल तक लाया गया हर कोई बस गुरु माँ की एक झलक पाने आतुर दिखाई डे रही गुरु माँ की पालकी पर हाथ लगाने की होड़ सी लगी गयी भक्तो का गुरु माँ के प्रति समर्पण देखते बन रहा था

इस महामहोत्सव का शुभारम्भ ध्वजारोहण माँ विशुद्ध कुलरत्न श्रीमान विजयचंद जैन अम्बासारिया एटा निवासी परिवार के कर कमलो से सम्पन्न हुआ स्वर्णिम मंडल का लोकार्पण श्रीमान मुकेश रजनीश विवेक एडवोकेट वन्दित जैन दिल्ली द्वारा किया गया इसी के साथ भोजन कक्ष का लोकार्पण त्रिलोकचंद पदमा सांवला  रामगंजमंडी द्वारा किया गया

इसी के साथ समवसरण पुण्यार्जक श्रीमान मोहनलाल पंकज नीरज पलाश नक्ष जैन  कासलीवाल सवाईमाधोपुर, महामंडल विधान मे सोधर्म इंद्र  श्री आनंद जैन, पारस ज्वेलर्स, एटा सनतकुमार इंद्र श्रीमान अभय मोना टोंग्या,बड़नगर ईशान इंद्र श्री प्रियांशु  रिया,लश्कर,ग्वालियर माहेन्द्र इंद् श्री पंकज श्रीमति सोनिया पराणा वाले जयपुर, कुबेर श्री विनेश (पिंटू) -प्रीति जैन ग्वालियर मंडल विधान किया यह महामंडल विधान प्रतिष्ठाचार्य अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वाणी भूषण पंडित संहितासूरि श्री अजित शास्त्री, ग्वालियर एवम बाल ब्र. आशीष भैया जी (पुण्यांश)के द्वारा सम्पन्न हो रहा है

 

 

 

 

साथ ही अपनी स्वर लहरिया भोपाल स्वर सम्राट केशव एंड पार्टी  बिखेरे रहे है इस महोत्सव मे गौरव अध्यक्ष के रूप मे श्रीमान अशोक मंजू पहाड़िया कोटा अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे है एवम संघपति कैलाश जैन किरण जैन खेडा वाले अपनी सक्रिय सहभागिता दे रहे है

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *