बेजान पंछियों की जान बचाकर मनाये मकर संक्रांति : – गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी

धर्म

बेजान पंछियों की जान बचाकर मनाये मकर संक्रांति : – गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी
गुंसी

भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भक्तों को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – आपका जीवन पतंगों की तरह खुशियों से सरोबार हो और आप पतंग की तरह दिन दूनी , रात चौगुनी आसमान की ऊंचाइयों को छुये व साथ में सदैव प्रसन्नचित्त रहे ।

 

 

जिसे कही भी अगर पतंग की उलझी डोर नजर आये उसे आप समेट कर कूड़े दान में डालकर एक पुण्य के कार्य में सहभागी बने ।

ऐसी डोर में अक्सर बेजान पंछी उलझ जाते है और जान गंवा देते है । हमें खुशियां किसी को परेशान करके नहीं बल्कि सबको खुशी देकर मनानी है ।

 

विज्ञातीर्थ क्षेत्र पर जितेंद्र जैन मारोठ वाले मालवीय नगर , जयपुर एवं ज्ञानचंद जैन चनानी वाले लालकोठी , जयपुर ने माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया । साथ ही मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आर्यिका संघ को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त किया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *