आचार्य संघ की पटनागंज में कुछ दिन प्रवास की संभावना
पटनागंज
आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज संघ का मंगल विहार पटनागंज की ओर चल रहा है। शुक्रवार को संघ की मंगल आहारचर्या छिरारी के शासकीय स्कूल में सम्पन्न हुई। मध्यान में आचार्य संघ का विहार छिरारी से रहली की ओर हुआ। रहली से 4 किलोमीटर पहले स्कूल में आचार्य संघ का रात्रि विश्राम हुआ।
जानकारी देते हुए मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया शनिवार को सुबह आचार्य संघ की आहारचर्या पटनागंज में होगी। साथ ही सुबह 8 बजे जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र पटनागंज में प्रवेश होगा। आपको बता दे की पटनागंज रहली में आचार्यश्री के मंगल आशीर्वाद से पाषाण के मन्दिर का निर्माण कार्य चल रहा है। यह मंदिर लगभग आधा बनकर तैयार हो चुका है और कार्य भी अनवरत जारी है। साथ नवनिर्मित मंदिर में वेदियों का शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है।
पांच बड़ी प्रतिमा आ चुकी हैं उन्हें वेदियों पर विराजमान कराने का कार्यक्रम आने वाले दिनों में संभावित है।
सेकड़ो भक्तो का हजूम दर्शनों को सडको पर खड़ा रहा
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का जब छिरारी से विहार हुआ तब सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
