गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी के बढ़ते कदम पिडावा की और

पिडावा
परम पूज्या गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी संघ सहित पिडावा की और अपने कदम बढ़ा रही है। संघस्थ सुरेश जैन लवली ने बताया की शुक्रवार को मंगल आहारचर्या सुनेल मे सुरेश कुमार जैन के यहाँ सम्पन्न हुई। मंगल आहारचर्या मे सुनेल के भक्त गणों के साथ रामगंजमंडी से सुलोचना लुहाडिया, ललिता विनायका, मनोरमा बाकलीवाल सम्मलित रही। साथ ही भवानीमंडी से शीतल गंगवाल, ज्योति बागडिया, सुमन चाँदवाड, निशा बागडिया सम्मलित रही। साथ ही तनुज गंगवाल व चन्द्रप्रकाश बागडिया ने अपनी सहभागिता दी। मध्यान मे गुरु माँ का संघ सहित विहार हुआ जिसमे पिडावा के भूपेंद्र जैन के साथ पूरी टीम सम्मलित रही।वही भवानीमंडी से दीपक जैन ललित जैन आदि सम्मलित रहे गुरु माँ का रात्री विश्राम बाल विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम ढाबला खीची मे हुआ। व शनिवार को आहारचर्या ग्राम डोला मे सम्पन्न होने की सम्भावना है। संध्या मे माताजी का मंगल आगमन पिडावा में होने की संभावना है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी की रिपोर्ट
